Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Manipur: महिलाओं को निर्वस्त्र करने वाले दोषियों को लेकर गुस्से में पूरा देश, सर्वे में आंकड़ों ने चौंकाया, इतने प्रतिशत बोले- नहीं हो फांसी

C Voter Survey: सर्वे में लोगों से सवाल किया कि इस अपराध के लिए दोषियों को क्या सजा देनी चाहिए, तो आकंड़ों ने सभी को हैरान कर दिया. लगभग सभी ने एक सुर में कहा कि सभी फांसी दो.

Manipur

मणिपुर में महिलाओं का प्रोटेस्ट (फोटो फाइल)

Manipur Viral Video: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो सामने आने के बाद पूरा देश गुस्से में हैं. देशभर में इस घटना की खूब आलोचना हो रही है. हर कोई आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहा है. वहीं पुलिस ने भी आरोपियों पर शिंकजा कसना शुरू कर गिया है. अभी तक कई लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, बचे हुए आरोपियों की तलाश जारी है. वहीं इस घटना को लेकर सी-वोटर ने सर्वे किया है कि आरोपियों को इस जघन्य अपराध के लिए किस तरह की सजा मिलनी चाहिए.

सर्वे में लोगों से सवाल किया कि इस अपराध के लिए दोषियों को क्या सजा देनी चाहिए, तो आकंड़ों ने सभी को हैरान कर दिया. लगभग सभी ने एक सुर में कहा कि इस शर्मनाक घटना के लिए आरोपियों को फांसी की सजा दी चाहिए. इससे जाहिर हो गया कि आरोपियों के खिलाफ देश में कितना गुस्सा है.

दोषियों को फांसी का सजा चाहती है जनता

वहीं मणिपुर घटना को लेकर लोगों से सवाल पूछा गया था कि क्या आरोपियों को फांसी मिलनी चाहिए या नहीं ? तो सर्वे के आंकड़ो के मुताबिक, 87 फीसदी लोगों का मानना है कि आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. वहीं 3 प्रतिशत लोगों का मानना है कि ऐसा नहीं हो, जिनका जवाब सीधे तौर पर न था. इसके अलावा 10 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जिन्होंने कहा कि हम नहीं जानते की फांसी दी जानी चाहिए या नहीं.

यह भी पढ़ें- Delhi Flood: खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का पानी, लोहा पुल को किया गया बंद, मौसम विभाग ने बढ़ाई दिल्ली वालों की टेंशन

वीडियो बनाने वाला मोबाइल मिल

मणिपुर की घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस कार्रवाई करना शुरू दिया है. अभी तक 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है. इसके अलावा पुलिस ने अपनी कार्रवाई में वो मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जिससे यह वीडियो बनाया गया था. पुलिस इस मोबाइल की बारिखी से जांच कर रही है. एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया है कि, “इस मामले में एक फोन जब्त किया गया है और इसे साइबर सेल को भेजा गया है. हमें पूरा विश्वास है कि ये वही फोन है जिससे वीडियो रिकॉर्ड किया गया था.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital