Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

फिर लहराएगा हर घर में तिरंगा! ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने 15 अगस्त का बताया क्या है प्लान?

‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के संबोधन के लिए देशवासियों से सुझाव आमंत्रित किए. पीएम ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी(Mann Ki Baat 136th Episode 2026) में स्वतंत्रता दिवस के महापर्व को लेकर देशवासियों से एक बड़ा और आत्मीय आह्वान किया है. दरअसल 15 अगस्त के नजदीक आते ही प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से दिए जाने वाले अपने संबोधन के लिए देश के आम नागरिकों से विचार और सुझाव आमंत्रित किए हैं.

इसके साथ ही पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे इस साल भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बेमिसाल उत्साह, गर्व और पूरे सम्मान के साथ आगे बढ़ाएं, ताकि तिरंगे की आन-बान-शान से पूरा देश जगमगा उठे.

‘मुझे आपके सुझावों का इंतजार है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ ही हफ्तों बाद पूरा देश अपनी आजादी का महापर्व मनाएगा. 15 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व और उन असंख्य वीरों को याद करने का दिन है, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया.

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने देश को एक अनूठी भावनात्मक सूत्र में पिरोया है. उन्होंने देशवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि वे हमेशा की तरह इस साल भी लाल किले के भाषण के लिए अपने सुझाव माई गॉव (MyGov) प्लेटफॉर्म के जरिए जरूर साझा करें, क्योंकि जनता के विचार ही देश की दिशा तय करते हैं.

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को किया नमन(Mann Ki Baat 136th Episode 2026)

स्वतंत्रता दिवस के संदेश के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति और ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने कहा कि 27 जुलाई को डॉ. कलाम की पुण्यतिथि है. उनके महान व्यक्तित्व के कई प्रेरणादायक पहलू थे, लेकिन उनके दिल के सबसे करीब एक शिक्षक की भूमिका थी. डॉ. कलाम हमेशा देश के बच्चों और युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करते थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital