Photo- BCCI (@BCCI) / Twitter
IND vs BAN 2nd Test: टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने 2-0 से बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया. दूसरे टेस्ट मैच के हीरो श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन रहे. दोनों बल्लेबाजों के बीच आठवें विकेट के लिए 71 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पार्टनरशिप हुई. वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इस सीरीज के दम पर भारत (55.77% अंक) के साथ टॉप-2 में पहुंच चुकी है.
चौथी पारी में भारत की दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप
श्रेयस अय्यर (29 रन) और आर अश्विन (42 रन) ने 8वें विकेट के लिए नाबाद 71 रन जोड़े. बता दें 90 साल बाद भारत की ओर से टेस्ट की चौथी पारी में 8वें विकेट के लिए 70+ की पार्टनरशिप हुई है. इससे पहले 1932 में अमर सिंह और लाल सिंह के बीच 74 रन की पार्टनरशिप हुई थी.
ये भी पढ़ें: IPL Auction: कभी 500 रु मिलती थी मैच फीस, अब आईपीएल में गोपालगंज के मुकेश कुमार पर हुई पैसों की बरसात
WTC में टॉप-2 में इंडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की हार और बांग्लादेश में भारत की जीत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में फाइनल के मौके को लगभग पक्का कर दिया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया टॉप-2 में आ गई है. अगर भारत यह पोजिशन बरकरार रखने में सफल होता है तो उसका फाइनल खेलना तय है.
टीम इंडिया ने 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज
मीरपुर टेस्त खत्म हो चुका है. टेस्ट सीरीज 2-0 से भारत के नाम रही. पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज की. मगर दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने भारत को कड़ी टक्कर दी. तीसरे दिन और चौथे दिन का खेल बेहद रोमांचक रहा. लेकिन अंत में नतीजा भारत के पक्ष में आया.
बांग्लादेश दौरे की बड़ी बातें-
ये दौरा भारत के लिए खटी मीठी यादों जैसा रहा. बांग्लादेश ने वनडे सीरीज पर अपना कब्जा जमाया. जबकि भारत ने टेस्ट सीरीज अपने नाम की. हालांकि, केवल वनडे सीरीज का आखिरी मैच और पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया फॉर्म में नजर आई. क्योंकि बाकी सभी मैचों में बांग्लादेशी अटैक भारत पर हावी नजर आया. वहीं इंजरी ने इस दौरे पर टीम इंडिया को खूब परेशान किया है. खुद कप्तान रोहित शर्मा भी चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर थे.
EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…
SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…