Bharat Express DD Free Dish

महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, करीब आधा दर्जन लोगों की मौत, कई घायल

जिला कलेक्टर ने आगे बताया कि विस्फोट के कारण छत ढह गई और कम से कम 12 लोग उसके नीचे दब गए. उनमें से दो को लोगों बचा लिया गया है.

ordinance factory

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट.

महाराष्ट्र में भंडारा के जवाहर नगर में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार को विस्फोट हो गया. हादसे में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई और 8 गंभीर रूप से घायल हैं. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

विस्फोट की सूचना पर तत्काल बचाव और चिकित्सा दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है. जिला कलेक्टर संजय कोलटे ने बताया कि महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सुबह करीब 10.30 बजे विस्फोट हुआ. बचाव और चिकित्सा कर्मचारी विस्फोट स्थल पर जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं तथा दमकलकर्मी स्थिति पर काबू पाने में लगे हुए हैं.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जिला कलेक्टर ने आगे बताया कि विस्फोट के कारण छत ढह गई और कम से कम 12 लोग उसके नीचे दब गए. उनमें से दो को लोगों बचा लिया गया है और मलबा हटाने के लिए खुदाई करने वाली मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 17 धार्मिक शहरों में होगी शराबबंदी, कैबिनेट बैठक में लग सकती है मुहर

अधिकारियों के मुताबिक, “शुक्रवार सुबह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट की दुर्घटना हुई. बचे लोगों की तलाश के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात हैं और बचाव कार्य जारी है.”

दूर तक सुनाई दी विस्फोट की आवाज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई. दूर से लिए गए वीडियो में फैक्ट्री से घना धुआं उठता हुआ देखा गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read