Bharat Express DD Free Dish

मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरा, कई श्रद्धालु घायल

UP News: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर के पास तीन मंजिला मकान का छज्जा गिरने से सात श्रद्धालु घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब छज्जे पर बड़ी संख्या में बंदर बैठे थे. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और प्रशासन जांच में जुटा है.

UP News: मथुरा जिले में मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari temple) के गेट नंबर 5 के पास बड़ा हादसा हुआ. मंदिर से लगभग 200 मीटर दूर बने एक तीन मंजिला मकान का छज्जा अचानक नीचे गिर गया. इस हादसे में सात श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया.

श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे के समय मंदिर में दर्शन करने आए कई लोग उस मकान के पास खड़े थे. छज्जा गिरते ही लोग चीख-पुकार करते हुए इधर-उधर भागने लगे. अचानक हुए इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बंदरों की वजह से टूटा छज्जा

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान का छज्जा पहले से ही कमजोर था. मंगलवार को बड़ी संख्या में बंदर उस पर बैठ गए, जिससे भार बढ़ गया और छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा. दुर्भाग्य से उस समय नीचे श्रद्धालु मौजूद थे, जो इसकी चपेट में आ गए.

सात लोग गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में सात श्रद्धालु बुरी तरह घायल हुए हैं. उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम का ‘जहरीला जाल’: पहले की मीठी-मीठी बातें, फिर अश्लील क्लिप बनाकर होटल के कमरों में छात्रा से वसूलता रहा ‘जिस्म की कीमत’

प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य

घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू करवाया. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि हादसे की पूरी वजह सामने आ सके.

ये भी पढ़े-गुजरात से ओमान तक बनेगी गहरे समुद्र की पाइपलाइन, 30 साल से अटकी योजना अब भारत की ऊर्जा सुरक्षा का बड़ा कदम

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read