Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Mathura: पटाखा बाजार में लगी आग पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

इस घटना को लेकर लोगों ने अग्निशमन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि फोन करने के एक घंटे बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे.

फोटो-सोशल मीडिया

Mathura News: दिवाली के मौके पर मथुरा के थाना राया क्षेत्र स्थित पटाखा बाजार में लगी भीषण आग को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. बता दें कि दीवाली की दोपहर में अस्थाई पटाखा बाजार में लगी भीषण आग में तमाम लोग घायल हो गए थे. इस हादसे के घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मथुरा अग्निकांड मामले में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि मथुरा में पटाखे की दुकान में आग लगने की घटना बेहद दुखद है. उन्होंने आगे कहा है कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ ये भी कहा है कि सभी घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में भर्ती कराया गया है. बता दें कि दिवाली पर जिला प्रशासन की ओर से पटाखे की दुकानों को एकांत जगह पर लगाए जाने की अनुमति दी गई थी. नियम के मुताबिक, दुकानदारों को अग्निशमन विभाग से परमिशन लेने के बाद दुकान लगाने का निर्देश दिया गया था. इसी के साथ दुकान में आग बुझाने के उपकरण रखने को लेकर भी निर्देश दिए गए थे लेकिन दुकानों में उपकरण नहीं लगाए गए और जरा सी चिंगारी ने आग का विकराल रूप धारण कर लिया.

ये भी पढ़ें-Lucknow: दीवाली की रात पीएसी के इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कम्प, सदमे में पत्नी और बेटी

अग्निशमन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

इस घटना को लेकर लोगों ने अग्निशमन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि फोन करने के एक घंटे बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे. इसी वजह से ही आग ने विकराल रूप ले लिया और दर्जनों लोग झुलस गए. घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि अगर जल्दी दमकल कर्मी पहुंच जाते तो आग पर जल्द काबू पाया जा सकता था. बता दें कि राजा कस्बा के मांट रोड स्थित गोपाल बाग में जिला प्रशासन की ओर से 24 अस्थायी पटाखा दुकानें लगाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन दीवाली की दोपहर में आग लग गई. फिलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया गया है. हालांकि इस मामले में जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि, आग लगने के कारण दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital