देश

भारत-पाकिस्तान समेत SCO के प्रतिनिधि देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Goa SCO Meeting: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के प्रतिनिधि देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक आज गोवा में होने जा रही है. इसमें पाकिस्तान भी शामिल होने वाला है. बीते दिन गुरुवार को चीन, रूस, उजबेकिस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ एस जयशंकर (S Jaishankar) ने बैठक की थी. इस बैठक में चीन से LAC पर विवाद को लेकर चर्चा हुई. वहीं आज की बैठक में भी आपसी सहयोग और अन्य मुद्दों से जुड़े 15 प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

SCO की बैठक के बाद इसके सदस्य देशों के बीच व्यापार, वाणिज्य, सुरक्षा और सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि जुलाई में होने वाले ग्रुप समिट का एजेंडा भी आज की SCO बैठक में तय होना है.

कौन-कौन हो रहा है शामिल ?

गोवा के बेनाउलिम में समुद्र के किनारे ताज एक्सोटिका रिसॉर्ट में होने वाली बैठक में चीनी विदेश मंत्री किन गैंग, रूस के सर्गेई लावरोव, पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो-जरदारी और उज्बेकिस्तान के बख्तियोर सैदोव शामिल होने वाले हैं और वे इसके लिए पहले ही गोवा पहुंच चुके हैं. इसकी अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर कर रहे हैं. इस बीच चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि फ़िलहाल भारत-चीन सीमा पर हालात सामान्य ही रह रहे हैं.

यह भी पढ़ें-  Quad Summit: पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया में होगा भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीय नागरिकों ने की तैयारी

ईरान और बेलारूस को SCO में शामिल करने पर जोर

विदेश मंत्रालय (MEA) में सचिव दम्मू रवि ने पत्रकारों से कहा, “एससीओ के विदेश मंत्रियों के सामने सबसे महत्वपूर्ण काम निर्णयों की स्थिति का आकलन करना है, जिसे जुलाई में नई दिल्ली में एससीओ शिखर सम्मेलन में मंजूरी दी जाएगी.”  उन्होंने आगे कहा कि बैठक एससीओ में बहुपक्षीय सहयोग की स्थिति, ब्याज के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों, संगठन के सुधार और आधुनिकीकरण और नए सदस्य राज्यों के रूप में ईरान और बेलारूस को एससीओ में शामिल करने पर चर्चा की जाएगी. विदेश सचिव ने कहा “जैसा कि आप जानते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक सुरक्षित एससीओ की ओर’ विषय के साथ एससीओ अध्यक्ष के लिए भारत की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया है.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

9 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago