Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

…और कहा मिलिंद भाई कैसे हो? PM मोदी से पहली मुलाकात को याद करते हुए मिलिंद देवड़ा ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मिलिंद देवड़ा को पीएम मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात में इस बात की थोड़ी भी उम्मीद नहीं थी कि पहली बार संसद सदस्य चुने जाने के बाद उन्हें…

मिलिंद देवड़ा, पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे नेता हैं जो व्यक्तिगत बंधन और दूसरों के प्रति सम्मान को बहुत महत्व देते हैं. पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय मुरली देवड़ा के साथ उनके रिश्ते को उनके बेटे मिलिंद देवड़ा ने याद करते हुए कुछ प्रसंगो का जिक्र किया है. मिलिंद देवड़ा और नरेंद्र मोदी की पहली मुलाकात दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के अंतिम संस्कार के दौरान हुई थी. उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

पीएम मोदी के साथ पहली मुलाकात

मिलिंद देवड़ा ने पीएम के साथ पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा, “स्वर्गीय प्रमोद महाजन की मृत्यु हुई थी. मुझे याद है कि दादर में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उस समय केंद्र सरकार से कई मंत्री वहां आए थे. उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. एक छोटा सा मेकशिफ्ट स्टेज बनाया गया था. जिसपर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री आगे बैठे थे. मुख्यमंत्री के पीछे की पंक्ति में सांसद बैठे थे, जिनमें से मैं भी था.”

…और पीएम ने कहा मिलिंद भाई कैसे हो?

मिलिंद देवड़ा को पीएम मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात में इस बात की थोड़ी भी उम्मीद नहीं थी कि पहली बार संसद सदस्य चुने जाने के बाद उन्हें वहां कोई पहचानता भी होगा. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें आश्चर्य चकित कर गया. कहा, “मैं नौजवान सांसद था, पहली बार चुनाव हुआ था. बहुत कम लोग मुझे जानते थे, पहचानते थे, 27 साल उम्र थी. मोदी जी आकर मेरी कुर्सी के बिल्कुल आगे की कुर्सी पर बैठे थे. मैंने खड़े होकर उनको नमस्कार किया. मुझे याद है, बैठकर उन्होंने चश्मा उतारा और साफ करने लगे. इसके बाद पीछे मुड़े और कहा मिलिंद भाई कैसे हो? मैं यह सुनकर चौंक गया. वह मेरा चेहरा पहचानते थे, मेरा नाम जानते थे. उन्होंने पूछा कि हम जहां हैं वह आपका निर्वाचन क्षेत्र है या बगल का निर्वाचन क्षेत्र है. वह बहुत जागरूक रहते हैं.”

देवड़ा के अनुसार, पीएम मोदी का आचरण राजनीतिक संबद्धताओं से परे राजनीतिक कौशल का उदाहरण है. ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने सार्वजनिक रूप से भारत-अमेरिका संबंधों को बढ़ावा देने में मुरली देवड़ा के योगदान को स्वीकार किया.

भारत-अमेरिका संबंध मजबूत करने के लिए मुरली देवड़ा को पीएम ने किया था याद

मिलिंद ने कहा, “मेरे परिवार के लिए एक बहुत आनंद की एक और बात है. मोदी जी Houston गए थे तब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प थे. NRG स्टेडियम में Howdy Modi नाम का कार्यक्रम हुआ था. उन्होंने भारतीय समाज के लोगों को संबोधित किया था. उस समय मोदी जी ने एक ट्वीट किया था. इसमें कहा था कि मुझे मेरे मित्र मुरली देवड़ा की बहुत याद आ रही है. मुरली भाई ने भारत और अमेरिका के बीच जो रिश्ते हैं उन्हें अधिक मजबूत किया. आज जो मोदी को सम्मान मिल रहा है वह भारत के 140 करोड़ लोगों को मिला सम्मान है. मेरे दोस्त मुरली देवड़ा आज सचमुच बहुत खुश होंगे. इस भाव ने मेरे परिवार, समर्थक और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित सभी को बहुत गौरवान्वित किया. लोगों को लगा कि मोदी जी पार्टी से ऊपर उठकर जो देश के हित में है, जो मानवता के हित में है, उसपर ध्यान देते हैं.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital