Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: मंत्री धर्मवीर प्रजापति पर यौन शोषण के आरोप वाली चिट्ठी और ऑडियो का महिला नेत्री ने किया खंडन, बोलीं- ये विरोधियों की साजिश

महिला नेत्री ने ट्विटर पर लिखा है कि, मैं पूर्ण रूप से ऐसे ऑडियो और पत्र का खंडन करती हूं और ये स्पष्ट करती हूं कि मैं अपने पार्टी और समाज के सम्मानित नेता श्रीधर्मवीर प्रजापति का बहुत सम्मान करती हूं.

सांकेतिक फोटो

UP News: प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति को लेकर सोशल मीडिया पर एक शिकायती पत्र और ऑडियो वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया गया है कि संतकबीर नगर की महिला भाजपा पदाधिकारी ने उनके ऊपर यौन शोषण सहित कई गम्भीर आरोप लगाए हैं. दावे के मुताबिक, महिला नेत्री ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती चिट्ठी भेजी थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

वहीं इस शिकायती पत्र का खंडन करते हुए महिला नेत्री ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है और अपनी बात रखते हुए लिखा है कि, “मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में मेरा नाम लेकर, मेरी पहचान और मेरी आवाज में कुछ लोगों द्वारा कूटरचित तरीके से एक ऑडियो और उसी से संबंधित मेरे नाम की चिठ्ठी वायरल की जा रही है. मैं पूर्ण रूप से ऐसे ऑडियो और पत्र का खंडन करती हूं और ये स्पष्ट करती हूं कि मैं अपने पार्टी और समाज के सम्मानित नेता धर्मवीर प्रजापति का बहुत सम्मान करती हूं और ये घटना विरोधियों की साजिश है. मेरी और पार्टी की छवि खराब करने के लिए किया गया है और लोगों द्वारा गुमराह किया गया है. मैं इस बात से बहुत दुखी हूं.” साथ ही आगे लिखा है, “मैं मीडिया के लोगों से अपील करती हूं कि मुझे और मेरे परिवार को अनावश्यक रूप से परेशान न करें.”

ये भी पढ़ें- Prayagraj: अतीक की बेनामी संपत्तियों को लेकर बड़ा खुलासा, दो नौकरों के नाम भी कराया था बैनामा, बेचने की थी तैयारी

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक चिठ्ठी वायरल हो रही है. इसके मुताबिक महिला नेत्री ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मंत्री धर्मवीर प्रजापति को लेकर शिकायत की थी और न्याय की गुहार लगाई थी. वहीं इस पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले को मनगढ़ंत और असत्य बताया है. साथ ही महिला नेत्री ने भी इस बात का खंडन करते हुए पूरे मामले को किसी की साजिश का हिस्सा बताया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest