Bharat Express DD Free Dish

‘बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता’… सिंगूर में ₹830 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) आज असम और पश्चिम बंगाल में हजारों करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर, नई रेल लाइन, इलेक्ट्रिक कैटामरान और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से कनेक्टिविटी और औद्योगिकीकरण को नई रफ्तार मिलेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में लगभग 830 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसी मौके पर वे (PM Modi) तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. कार्यक्रम से पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बंगाल की तरक्की को तेज करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

बुनियादी ढांचे और संपर्क पर जोर

पीएम मोदी (PM Modi) ने बताया कि सिंगूर में जिन परियोजनाओं की शुरुआत होगी, वे राज्य के बुनियादी ढांचे और परिवहन को मजबूत बनाने में अहम होंगी. इसमें बलागढ़ में एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम की नींव रखना शामिल है, जिसमें इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट टर्मिनल और रोड ओवरब्रिज जैसी सुविधाएं होंगी. इसके अलावा कोलकाता में इलेक्ट्रिक कैटामरान जहाज लॉन्च किया जाएगा और जयरामबती-मायनापुर नई रेल लाइन का उद्घाटन होगा.

ये भी पढ़ें-मालदा स्टेशन पर युवा दोस्तों के साथ मेरी यादगार मुलाकात हुई, मेरा वादा है बंगाल में सरकार बनते ही TMC के काले कारनामे बंद होंगे: PM

असम में भूमि पूजन

पश्चिम बंगाल के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री (PM Modi) असम के नगांव जिले के कालियाबोर जाएंगे. यहां वे ₹6,950 करोड़ से अधिक की लागत वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे. 86 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट में 35 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर होगा, जो काजीरंगा नेशनल पार्क से होकर गुजरेगा. साथ ही 21 किलोमीटर का बाईपास और एनएच-715 को चार लेन तक चौड़ा करने का काम भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-पीएम-सेतु योजना से देश के 1,000 सरकारी आईटीआई होंगे आधुनिक, युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार

नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत

नगांव में प्रधानमंत्री (PM Modi) दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इन सेवाओं से पूर्वोत्तर और उत्तरी भारत के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read