Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Healthcare Reforms: मोदी सरकार में स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति, नवाचार और समावेशिता पर 10वें समिट का आज उद्घाटन

Public Healthcare India: मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत का स्वास्थ्य क्षेत्र तेजी से बदला, आयुष्मान योजना और नवाचार से सस्ती और सुलभ इलाज व्यवस्था मजबूत हुई.

Women Reservation Bill PM Modi

मोदी सरकार के नेतृत्व में देश का स्वास्थ्य क्षेत्र तेजी से बदल रहा है. इसी दिशा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 10वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी मौजूद रहे. सम्मेलन का विषय था नवाचार और समावेशिता के जरिए भारत के स्वास्थ्य भविष्य को मजबूत बनाना.

मोदी सरकार के नेतृत्व में बड़ा बदलाव

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत ने स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव देखा है. पहले जहां ध्यान केवल इलाज पर था, अब सरकार रोकथाम, जागरूकता और समग्र स्वास्थ्य पर जोर दे रही है. 2017 की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति ने इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की अहम भूमिका

मंत्री ने बताया कि देशभर में लाखों आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों के लिए पहला संपर्क केंद्र बन गए हैं. यहां पर लोगों की नियमित जांच हो रही है, जिससे गंभीर बीमारियों का समय रहते पता चल रहा है. इससे आम जनता को सस्ती और आसान स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है.

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के ठोस आंकड़े

सरकार की नीतियों का असर आंकड़ों में भी दिख रहा है. संस्थागत प्रसव बढ़े हैं और मातृ मृत्यु दर में कमी आई है. बच्चों की मृत्यु दर में भी बड़ा सुधार हुआ है. मलेरिया और टीबी जैसी बीमारियों पर नियंत्रण में भारत ने वैश्विक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है. पोलियो और टिटनेस जैसे रोगों पर जीत भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

हरियाणा बना मॉडल राज्य- नायब सैनी

हरियाणा सरकार ने भी स्वास्थ्य क्षेत्र में कई नए कदम उठाए हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि राज्य में डिजिटल हेल्थ सेवाएं तेजी से बढ़ रही हैं. ई-संजीवनी के जरिए रोज हजारों मरीज डॉक्टरों से जुड़ रहे हैं. स्वास्थ्य बजट में भी बड़ा इजाफा किया गया है और मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई गई है.

मंत्री ने कहा कि अब सबसे बड़ी चुनौती गैर-संचारी बीमारियों से निपटना है. इसके लिए समय पर जांच और इलाज जरूरी है. सरकार इस दिशा में भी लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि संसाधन उपलब्ध हैं, जरूरत है उन्हें सही तरीके से लागू करने की.

मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर बढ़ता भारत

कार्यक्रम के अंत में यह साफ संदेश दिया गया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देश को एक मजबूत और समावेशी स्वास्थ्य प्रणाली देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में स्वास्थ्य क्षेत्र की भूमिका अहम होगी.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का ‘सफलता मंत्र’: श्लोक के जरिए बताया कैसे बिना निराश हुए मेहनत करना ही राष्ट्र की असली ताकत

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital