Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Viral Girl Seerat Naaz: “मोदी जी प्लीज मेरा स्कूल बनवा दो”, छात्रा की PM मोदी से अपील के बाद कठुआ स्कूल को नया रूप देने का काम हुआ शुरू

वीडियो को संज्ञान लेते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन तुरंत स्कूल को नया रूप देने के लिए हरकत में आया.

viral video seerat naaz
Edited by Nitish Pandey

Viral Girl Seerat Naaz: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में तीसरी कक्षा की एक छात्रा द्वारा एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने स्कूल में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का आग्रह करने के कुछ दिनों बाद केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने इसे नया रूप देने के लिए काम शुरू कर दिया है.

वीडियो द्वारा की गई अपील

पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री से एक वीडियो के माध्यम से सीरत नाज द्वारा की गई अपील ने जम्मू के स्कूल शिक्षा निदेशक रविशंकर शर्मा को दूरस्थ लोहाई-मल्हार प्रखंड में सरकारी स्कूल का दौरा करने के लिए प्रेरित किया. इस वीडियो को कई लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया था. नाज ने अपने चार मिनट के वीडियो की शुरुआत में कहा, “अस्सलाम अलैकुम मोदीजी. आप कैसे हो आप… आप सब की बात सुनते हो, मेरी भी बात सुनो.”

विद्यार्थी गंदे फर्श पर बैठने के लिए मजबूर

स्कूल की जर्जर स्थिति का उल्लेख करते हुए नाज ने कहा कि विद्यार्थी गंदे फर्श पर बैठने के लिए मजबूर हैं, जिससे अक्सर उनकी स्कूल वर्दी गंदी हो जाती है. उसने शौचालयों की बदहाली, खुले में शौच की समस्या और स्कूल के अधूरे निर्माण कार्य का भी जिक्र किया.

प्रधानमंत्री से भावुक अपील

इस लड़की ने प्रधानमंत्री से अपनी भावुक अपील में कहा, “आप पूरे देश की बात सुनते हैं, कृपया मेरी भी सुनें और हमारे लिए एक अच्छा स्कूल बनाएं ताकि हम अपनी शिक्षा जारी रख सकें और हमें अपनी वर्दी के गंदा होने के कारण अपनी माताओं से डांट न खानी पड़े.”

ये भी पढ़ें: छोटा राजन का सबसे करीबी गुर्गा संतोष सावंत लाया गया भारत, सिंगापुर में रहकर अंडरवर्ल्ड डॉन की काली कमाई का रखता था हिसाब

स्कूल के लिए 91 लाख रुपये की परियोजना मंजूर

वीडियो को संज्ञान लेते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन तुरंत स्कूल को नया रूप देने के लिए हरकत में आ गया. स्कूल का दौरा करने के बाद शर्मा ने कहा, ‘‘ आधुनिक तर्ज पर स्कूल के उन्नयन के लिए 91 लाख रुपये की परियोजना मंजूर की गयी थी लेकिन किसी प्रशासनिक मंजूरी के कारण काम अटक गया था. अब उसे सुलझा लिया गया है और काम चल रहा है.’’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital