Modi-Starmer Vision 2035: फ्रांस के एवियन में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit 2026) के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की कूटनीतिक धाक लगातार मजबूत होती जा रही है. अमेरिकी, कनाडाई और स्लोवाकी नेताओं से महा-बैठकों के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) के बीच एक बेहद उच्च स्तरीय और ऐतिहासिक द्विपक्षीय मुलाकात हुई है.
इस बैठक में दोनों देशों ने अपने रणनीतिक और व्यापारिक रिश्तों को ‘रॉकेट’ जैसी नई रफ्तार देने के लिए ‘विजन 2035’ (Vision 2035) के रोडमैप पर मुहर लगा दी है, जिससे आने वाले समय में रक्षा, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़े और क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे.
Had a wonderful meeting with PM Keir Starmer in Evian. The last year has been outstanding as far as India-UK relations are concerned. The trade deal has opened many avenues of economic cooperation. Today’s talks focused on how to add even more momentum to India-UK ties.… pic.twitter.com/dAazvLxBiX
— Narendra Modi (@narendramodi) June 16, 2026
भारत में खुलेंगे ब्रिटिश यूनिवर्सिटीज के कैंपस
विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, इस बैठक में दोनों नेताओं ने शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में बढ़ रहे ऐतिहासिक सहयोग पर गहरी खुशी जताई. इस दौरान सामने आए सबसे बड़े अपडेट के मुताबिक, ब्रिटेन की मशहूर लिवरपूल विश्वविद्यालय (University of Liverpool) अब बेंगलुरु में अपना भव्य अंतरराष्ट्रीय परिसर (कैंपस) स्थापित करने जा रही है.
इसके साथ ही, दुनिया की दिग्गज यॉर्क विश्वविद्यालय और ब्रिस्टल विश्वविद्यालय भी बहुत जल्द मुंबई में अपने नए कैंपस शुरू करने की अंतिम तैयारियों में जुट गई हैं. इस कदम से भारतीय छात्रों को देश में ही वैश्विक स्तर की शिक्षा मिल सकेगी.
एआई से चीन को तगड़ी चुनौती
तकनीक और सुरक्षा के मोर्चे पर भी दोनों देशों ने एक अभूतपूर्व चक्रव्यूह तैयार किया है. पीएम मोदी ने दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में ब्रिटेन की सक्रिय भागीदारी के लिए पीएम स्टार्मर का विशेष धन्यवाद किया. दोनों नेताओं ने ‘टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी इनिशिएटिव’ की प्रगति की समीक्षा की, जिसके तहत हाल ही में लॉन्च की गई ‘भारत-ब्रिटेन क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी’ को वैश्विक स्तर पर एक बेहद शक्तिशाली कदम माना जा रहा है. इसके जरिए सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी के लिए जरूरी खनिजों की सप्लाई चेन पर दोनों देशों का नियंत्रण मजबूत होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



