Bharat Express DD Free Dish

‘दिल से दुश्मन नहीं हैं पाकिस्तानी’; भारत-पाक संबंधों पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

Mohan Bhagwat Speech: मुंबई के एक कार्यक्रम में RSS सरसंघचालक मोहन भागवत ने भारत-पाकिस्तान संबंधों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों के कारण तनाव है, लेकिन पाकिस्तानी दिल से भारतीयों के दुश्मन नहीं हैं और अंततः संवाद ही समाधान है.

Mohan Bhagwat Pakistan Statement

Mohan Bhagwat Speech: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने पाकिस्तान को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया है, जिसने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी दिल से भारतीयों के दुश्मन नहीं हैं.

दरअसल मुंबई में ‘इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस’ की 15वीं वर्षगांठ को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था. जहां उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का भारतीय समाधान दूसरों को नष्ट करना या उसपर विजय प्राप्त करना नहीं होता, बल्कि संवाद और सामंजस्य स्थापित करना होता है.

ऐतहासिक सच्चाई को नहीं भुलाया जा सकता

इसी दौरान उन्होंने कहा कि ‘लेकिन संघर्ष के कारण बने हुए संबंध हमेशा के लिए खत्म नहीं होने चाहिए. चीन के लोग कहते है कि 2000 सालों से भारत ने उन्हें मूल्य दिए है. वहीं पाकिस्तान 100 साल पहले तक भारत का ही हिस्सा था. इस ऐतहासिक सच्चाई को नहीं भुलाया जा सकता है.’

भागवत ने कहा कि, टकराव खत्म होने के बाद हमें वहीं से शुरुआत करनी होगी जहां हमने छोड़ा था. स्थायी नफरत और स्थायी नफरत और स्थायी दुश्मनी कोई समाधान नहीं है. उन्होंने भारत और पाकिस्तान के आम लोगों के संबंधो पर जोर देते हुए कहा कि, दोनों देशों के बीच जो तनाव है वो राजनितिक परिस्थितियों की वजह से है.

आगे उन्होंने कहा कि, ‘ ऐसा नहीं है कि पाकिस्तानी दिल से भारतीयों के दुश्मन है, या भारतीय ऐसे है. लेकिन राज्य, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय सीमाएं भी जीवन की सच्चाई है. संघर्ष के समय हम अपनी सरकार और सेना के साथ हैं, लेकिन हम जानते हैं कि एक दिन यह टकराव समाप्त होगा और हमें एक होना पड़ेगा, क्योंकि आखिरकार मानवता एक है.’

सैन्य तनाव के बीच संघ प्रमुख का बड़ा बयान

RSS के प्रमुख का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय सैन्य गतिरोध देखने को मिला था. 22 अप्रैल 2025 में पाकिस्तान द्वारा किये गए पहलगाम आतंकी हमले में भारत ने सैन्य कार्रवाई की थी. इस हमले में कुल 25 भारतीय मारे गए थे और यह तीन दिनों के टकराव के बाद युद्धविराम पर खत्म हुई थी.

यह भी पढ़ें-‘पंडित’ को दिया टिकट तो भड़कीं मायावती! लगाई सपा की PDA क्लास

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read