Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

भारत के सबसे बड़े मैंगनीज अयस्क उत्पादक मॉयल ने अब तक का सर्वाधिक उत्पादन 1.52 लाख टन रिकॉर्ड करवाया

मॉयल लिमिटेड ने सितंबर 2025 में 1.52 लाख टन का रिकॉर्ड मैंगनीज उत्पादन दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि से 3.8% अधिक है. कंपनी की एक्सप्लोरेट्री कोर ड्रिलिंग में भी 46% की वृद्धि हुई.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

इस्पात मंत्रालय द्वारा शनिवार को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारत के सबसे बड़े मैंगनीज अयस्क उत्पादक मॉयल ने इस वर्ष सितंबर में अब तक का सर्वाधिक उत्पादन 1.52 लाख टन दर्ज करवाया है. यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है. कंपनी की एक्सप्लोरेट्री कोर ड्रिलिंग में शानदार बढ़त दर्ज की गई है, जो कि 46 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि के साथ 5,314 मीटर तक पहुंच गई है. यह प्रदर्शन मॉयल के रिसोर्स बेस के विस्तार पर मजबूत ध्यान को दर्शाता है.

सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी की सितंबर में बिक्री का आंकड़ा 3.53 लाख टन रहा था, जो कि 18.6 प्रतिशत की वृद्धि थी. मॉयल ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 4.42 लाख टन का अपना सर्वश्रेष्ठ उत्पादन भी दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. कंपनी ने दूसरी तिमाही में 21,035 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ एक्सप्लोरेट्री कोर ड्रिलिंग भी हासिल की, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 4.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है.

ऑपरेशनल उत्कृष्टता और लॉन्ग-टर्म सस्टेनेबिलिटी हमारी प्राथमिकता- अजीत कुमार सक्सेना

मॉयल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजीत कुमार सक्सेना ने कहा, “प्रमुख मानकों में प्राप्त वृद्धि कंपनी के ऑपरेशनल एक्सीलेंस को मजबूत करने और लॉन्ग-टर्म सस्टेनेबिलिटी को सुनिश्चित करने के कमिटमेंट को दर्शाती है. अपनी ऑपरेटिंग माइन में एक्सप्लोरेशन पर निरंतर जोर देने के साथ कंपनी मैंगनीज सेक्टर में लीडरशिप को बनाए रखने की मजबूत स्थिति में है.” मॉयल की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी इस्पात मंत्रालय के अधीन एक मिनीरत्‍न शेड्यूल-ए सार्वजनिक उपक्रम है. इस उपक्रम की स्थापना मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड के रूप में 22 जून 1962 को हुई थी.

हालांकि, वित्त वर्ष 2010-11 में कंपनी का नाम बदल कर मॉयल लिमिटेड कर दिया गया था. इससे पहले कंपनी ने अगस्त महीने में भी सर्वाधिक 1.45 लाख टन उत्पादन के साथ अपनी मजबूत वृद्धि दर जारी रखी थी, जो पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में 17 प्रतिशत की वृद्धि थी। कंपनी ने अगस्त में 1.13 लाख टन की बिक्री के साथ भी शानदार प्रदर्शन किया, जो पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सालाना आधार पर 25.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी.

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत, सरकार ने इस कंपनी की 19 दवाओं पर लगाई रोक

Also Follow Bharat Express on X

भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism