Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP Election 2023: आदिवासी वोटबैंक पर BJP-CONGRESS की नजर, सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर लगाए गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ है. चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद सभी सियासी दल वोटर्स पर अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

Kamal Nath Shivraj Singh Chauhan

सीएम शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर बोला हमला

मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ है. चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद सभी सियासी दल वोटर्स पर अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा है.

कमलनाथ आदिवासी विरोधी हैं- शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ आदिवासी विरोधी हैं. उन्होंने हमेशा आदिवासियों को अपमानित करने का काम किया है. इसी कांग्रेस ने कभी आदिवासी के जननायकों को सम्मान नहीं दिया. चाहे वो टांट्या मामा हों, भीमा नायक, रघुनाथ साह, शंकर साह, रानी दुर्गावती या फिर चाहे भगवान बिरसा मुंडा हों. अब बीजेपी इन सभी के सम्मान में स्मारक बना रही है, लेकिन कांग्रेस ने केवल एक ही परिवार के स्मारक बनवाए हैं.

योजाओं को बंद करने का पाप कांग्रेस ने किया है- शिवराज सिंह

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि ये कांग्रेस है, जिसने गरीब आदिवासी बहनों के पैसे देने की योजना को बंद करने का पाप किया है. बीजेपी साल 2017 से बेगा, भारिया और सहरिया समुदाय की महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये देती थी, लेकिन कांग्रेस ने इस योजना को बंद कर दिया था. इसके अलावा कांग्रेस ने आदिवासी परिवारों के लिए चलाई गई संबल योजना को भी बंद करने का सबसे बड़ा पाप किया.

एमपी में 17 नवंबर को होगा मतदान

बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं. जहां पर एक ही चरण में चुनाव होंगे. मतदान 17 नवंबर को होगा. इसके बाद 3 दिसंबर को मतों की गणना कराई जाएगी. चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी तक किसी भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. वहीं भाजपा ने अब तक प्रत्याशियों की चार लिस्ट जारी कर दी है. जल्द ही बाकी नामों की घोषणा भी होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- Assembly election 2023: छत्तीसगढ़ में 2018 का इतिहास दोहराएगी कांग्रेस? 25 विधायकों की दावेदारी पर लटकी तलवार

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 15 अक्टूबर के बाद प्रत्याशियों की लिस्ट को कभी भी जारी किया जा सकता है. पितृ पक्ष के चलते अभी तक नामों का ऐलान नहीं किया गया था. चुनाव समिति की तरफ से लिस्ट पर मंथन के बाद उसे शीर्ष नेतृत्व के पास भेज दिया गया था. जिसपर अंतिम मुहर भी लग चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital