देश

MP Election 2023: कमलनाथ ने नहीं मानी अखिलेश यादव की बात, अब कांग्रेस भुगत रही हार का परिणाम?

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी की धमाकेदार जीत हुई है. एक समय बैकफुट पर दिख रही बीजेपी ने चुनावी पंडितों के दावों की हवा निकाल दी है. पार्टी ने मध्य प्रदेश में 160 से ज्यादा सीटें जीती हैं, जबकि राज्य में कांग्रेस की करारी हार हुई है. बीजेपी की इस प्रचंड जीत के बीच पीएम मोदी के एक्स फैक्टर के अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार की अनेक योजनाएं हैं. इस बीच पूर्व सीएम कमलनाथ को अखिलेश यादव का पुराना बयान याद आ रहा होगा, जिसमे अखिलेश ने कमलनाथ को चेतावनी दी थी. इसको लेकर सपा ने अब कमलनाथ पर जमकर हमला बोला है.

कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बीच अब समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ ग्रैंड ओल्ड पार्टी की तल्खी के भी चर्चे हो रहे हैं. सपा के नेताओं ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को आधार बनाकर अब कमलनाथ पर हमला बोल दिया है. सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने सपा प्रमुख अखिलेश को लेकर कमलनाथ के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उनका अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा था. उनके अमर्यादित बयानों की वजह से कांग्रेस हारी है.

सपा के नेता मनोज काका ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता ‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है…’ का भी जिक्र किया और कहा कि ज्यादातर जगह यही हुआ. सपा प्रवक्ता ने ये भी कहा कि कांग्रेस को समझना चाहिए कि जब-जब दलितों-पिछड़ों और क्षेत्रीय दलों का अपमान होगा,तब-तब उसे (कांग्रेस को) मुंह की खानी पड़ेगी.

दूसरी ओर सपा सांसद एसटी हसन ने मध्य प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए कमलनाथ के अहंकार को वजह बताया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को लेकर जो अपमानजनक टिप्पणी की थी, आज जनता ने दिखा दिया सार्वजनिक दृष्टिकोण से सही नहीं है.
गौरतलब है कि कमलनाथ ने अखिलेश यादव को लेकर कहा था- अरे छोड़ो अखिलेश-वखिलेश. अब कांग्रेस की हार के बाद ये चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अखिलेश की बात नहीं मानकर कमलनाथ ने गलती की है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

18 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

52 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

3 hours ago