Bharat Express DD Free Dish

MP News: विश्व की सबसे उम्रदराज हथिनी ने दुनिया को कहा अलविदा, 100 साल की ‘वत्सला’ का निधन

MP News: इस घटना से वन्यजीव प्रेमियों और रिज़र्व कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई. एमपी के सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर शोक जताया है.

World Oldest Elephant Vatsala

दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी 'वत्सला'

MP News: पन्ना टाइगर रिज़र्व (Panna Tiger Reserve) में दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी ‘वत्सला’ (World Oldest Elephant Vatsala) का मंगलवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया. वत्सला ने सुबह अपनी अंतिम सांस ली. इस घटना से वन्यजीव प्रेमियों और रिज़र्व कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई. एमपी के सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर शोक जताया है. जानकारी के मुताबिक साल 1971 में केरल से लाया गया था.

ये भी पढ़ें- गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा, पुल ढहने से कई वाहन नदी में गिरे, तस्वीरें देखकर कांप जाएंगे आप…

नाखून टूटने से हुई थी चोटिल

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले वत्सला (Vatsala) का नाखून टूटने से वह चोटिल हो गई थी. इस चोट के बाद उसकी हालत नाजुक हो गई. मंगलवार सुबह जब वत्सला बैठी, तो दोबारा खड़ी नहीं हो सकी. वन विभाग के अधिकारियों और पशु चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को स्थिर करने की पूरी कोशिश की, लेकिन उम्र और कमजोरी के कारण उसे बचाया न जा सका.

हथिनी ‘वत्सला’ को लेकर सीएम ने जताई संवेदना

एमपी के सीएम मोहन यादव ने भी हथिनी ‘वत्सला’ को लेकर गहरी संवेदना जताई है. उन्होंने कहा, “वह मात्र हथिनी नहीं थी. हमारे जंगलों की मूक संरक्षक थी. टाइगर रिज़र्व की यह प्रिय सदस्य अपनी आंखों में अनुभवों का सागर और अस्तित्व में आत्मीयता लिए रहीं. उसने कैंप के हाथियों के दल का नेतृत्व किया और नानी-दादी बनकर हाथी के बच्चों की स्नेहपूर्वक देखभाल भी की. वह आज हमारे बीच नहीं है, पर उसकी स्मृतियां हमारी माटी और मन में सदा जीवित रहेंगी. ‘वत्सला’ को विनम्र श्रद्धांजलि!”

ये भी पढ़ें- कर्नाटक को मिलेगा नया सीएम! मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को बुलाया गया दिल्ली, आज राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

रिज़र्व के अधिकारियों ने भी जताया शोक

दरअसल, वत्सला पन्ना टाइगर रिज़र्व की शान थी. अपने लंबे जीवनकाल में उसने कई पीढ़ियां देखी. साथ ही उन्हें अपनी सौम्यता और बुद्धिमत्ता से प्रभावित किया. मामले में टाइगर रिज़र्व के अधिकारियों ने बताया कि वत्सला की यादें हमेशा साथ रहेंगी. वन विभाग ने वत्सला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read