Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी को 25 बीघा जमीन देना चाहती हैं 100 साल की बुजुर्ग महिला मांगीबाई, बताई ये बड़ी वजह, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

पीएम मोदी कार्यकाल के नौ साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धि को बुकलेट के जरिए जनता के बीच पहुंचा रहे हैं.

मांगीबाई तंवर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों में भी काफी लोकप्रिय हैं. उनकी इस लोकप्रियता का आलम ये है कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रहने वाली एक 100 साल की बुजुर्ग महिला अपनी 25 बीघा जमीन पीएम मोदी के नाम करने को कह रही हैं. जिनका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बुजुर्ग महिला का कहना है कि पीएम मोदी उन्हें अपने बच्चों से ज्यादा देखभाल करते हैं. ऐसा उनके बच्चे भी नहीं करते हैं. इसलिए पीएम मोदी को वो जमीन देना चाहती हैं.

पीएम मोदी को अपना बेटा मानती हैं मांगीबाई

दरअसल, पीएम मोदी कार्यकाल के नौ साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धि को बुकलेट के जरिए जनता के बीच पहुंचा रहे हैं. इसी कड़ी में भाजपा के कार्यकर्ता जिले के हरिपुरा जागीर गांव पहुंचे थे. जहां उन्हें एक 100 साल की बुजुर्ग महिला मांगीबाई मिलीं. जब बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें बुकलेट देने लगे तो मांगीबाई ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री का कागज है तो ही देना किसी और का नहीं लेंगे.

यह भी पढ़ें- “6 मुस्लिम बहुल देशों पर की बमबारी, 26,000 से अधिक बम गिराए”, बराक ओबामा को निर्मला सीतारमण ने सुना डाली खरी-खरी

पीएम मोदी को 25 बीघा खेत देना चाहती हैं मांगीबाई

मांगीबाई ने आगे कहा कि उनकी 12 बेटियां और 2 बेटे हैं, लेकिन जितना काम मोदी आ रहे हैं, उतना उनके बच्चे भी नहीं, इसलिए घर में पीएम मोदी की फोटो लगा रखी है. रोज उस तस्वीर को देखती हूं. पीएम मोदी ने पेंशन दिया, रहने के लिए घर दिया, हर महीने राशन देते हैं और इलाज करा दिए. इसलिए मैं पीएम मोदी को 25 बीघा जमीन देना चाहती हूं. पीएम मोदी को मैंने टीवी पर देखा है. एक बार सामने से मिलकर उन्हें आशीर्वाद देना चाहती हूं. साथ ही ये भी कहूंगी कि थोड़ी पेंशन की राशि और बढ़ा दें. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की भलाई करते-करते बूढ़े हो गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital