मनोरंजन

Priyanka Chopra And Karan Johar: गले मिले प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर, मुंबई में नीता अंबानी की पार्टी में खत्म हुआ मनमुटाव

Priyanka Chopra And Karan Johar: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड के घिनौने सच का खुलासा किया. उन्होंने बताया था कि कैसे वह बॉलीवुड की राजनीति का शिकार हो गई थीं. उसे दरकिनार करते हुए जब प्रियंका और करण नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में आमने-सामने आए तो दोनों अपने सारे गिले-सिकवे भूल गए. ये देख कर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

दरअसल हाल ही में देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के संस्कृति केंद्र के उद्घाटन समारोह में कई फिल्मी सितारे शामिल हुए थे. इस फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनास भी शामिल हुए. वहां करण जौहर भी मौजूद थे, जहां दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए.

ये भी पढ़ें- Bholaa Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में नाकाम रही अजय देवगन की ‘भोला’, दूसरे दिन ही घट गई फिल्म की कमाई

करण और प्रियंका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के गले लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसे मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि करण सबसे पहले दीपिका और रणवीर सिंह से मिलते हैं. फिर दोनों से बात करते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह के पीछे प्रियंका और निक खड़े हैं.

ये भी पढ़ें- Bihar: रामनवमी पर जुलूस के दौरान कई जिलों में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने लूटी दुकानें और घरों में लगाई आग, नालंदा और सासाराम में धारा 144 लागू

दोनों ने एक दूसरे को लगाया गले

दीपिका-रणवीर से बात करते-करते जब करण की नजर प्रियंका पर पड़ती है तो वह दोनों के पास चले जाते हैं. वहीं प्रियंका भी बड़ी खुशी के साथ करण की तरफ बढ़ती हैं और दोनों एक दूसरे के गले लग जाते हैं. इसके बाद करण निक को भी गले लगा लेते हैं. उसके बाद करण और प्रियंका के बीच बातचीत जारी है. इसमें देखा जा सकता है कि दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रहती है.

Dimple Yadav

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

11 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

13 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago