Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Maharashtra: गिरफ्तार हुए हाइवे के लुटेरे, यात्रियों को सुनसान जगह पर ले जाकर करते थे लूटपाट

Maharashtra News: यात्री इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाते की ड्राइवर की भेष में उन्हें लुटेरे मिल जाएंगे. आरोपी उन्हें ऑटो में बैठाकर किसी सुनसान जगह पर ले जाते थे.

Maharashtra

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Maharashtra: मुंबई के पास पेल्हार पुलिस ने हाइवे के लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए लुटेरे बहुत ही शातिर हैं. वे ड्राइवर बनकर यात्रियों को छोड़ने के बहाने घटना को अंजाम देते थे. यात्रियों को गंतव्य पर पहुंचाने के बहाने गाड़ी में बैठाकर किसी अनजान जगह ले जाते और वहां उनके पास मौजूद सामान जैसे- मोबाइल, लैपटॉप और कीमती चीजों को लूटकर भाग जाते थे. पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

ऐसे आया मामला संज्ञान में

गुजरात की तरफ से मुंबई जानेवाला एनएच 48 से रोज सैकड़ों की संख्या में गाड़िया मुंबई पहुंचती है. मुंबई जानेवाले यात्री हाइवे से ऑटो लेकर भी मुंबई पहुंचते हैं. ऐसे में यह ड्राईवर के भेष में उन्हें ऑटो में बैठाकर किसी सुनसान जगह पर ले जाते थे. यात्री इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाते की ड्राइवर की भेष में उन्हें लुटेरे मिल जाएंगे.

मामला तब संज्ञान में आया जब ऐसे ही एक शख्स ने अपने गंतव्य पर जाने के लिए एक ऑटो पकड़ी. लेकिन वह इन लुटेरों के चंगुल में फंस गया और उनका शिकार हो गया. इसके बाद वह रिपोर्ट लिखाने पुलिस थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज करवाई. पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू करने पर जब हकीकत सामने आई तो इस गिरोह का भांडाफोड़ हुआ.

इसे भी पढ़ें: Actress Tunisha Sharma Death: सामने आया तुनिषा शर्मा खुदखुशी का राज, पंखे से लटक कर नहीं हुई मौत

क्या कहा पुलिस अधिकारी ने

सीनियर इंस्पेक्टर पेल्हार पुलिस थाने के अनुसार 18 दिसंबर को एक शख्स को लुटेरो ने रिक्शे में बैठाया और बाद में एक जगह पर उसकी पिटाई कर उसके पास रखे मोबाइल, हाथ की घड़ी के अलावा नगदी समेत कुल 14000 रुपये के सामान उससे छीनकर चलते रिक्शे से उसे फेंककर भाग गए. पुलिस थाने के अधिकारी ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी और दूसरी तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर आरोपी रिक्शा लेकर भागते हुए दिखाई दे रहा था. इसके अलावा दूसरे सीसीटीवी में पीड़ित भी भागते हुए दिखाई दे रहा है. वसई स्थित तुंगार फटा के सतिवली से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम रवि गुप्ता, विवेक राय और अमीर पासवान है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital