देश

अब PM मोदी को फूंक-फूंक कर रखना होगा कदम- हीराबेन के निधन पर भावुक हुए मुनव्वर राना

PM Modi Mother Heeraben Passes Away: मशहूर शायर मुनव्वर राना ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक जताया है. हीराबेन का 100 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया था. वह अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती थीं. उनके निधन पर मुनव्वर राना भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि आज फिर मेरी मां का निधन हो गया. उन्होंने कहा कि किसी की मां के जाने पर लगता है कि मेरी मां चली गई.

आज फिर मेरी मां का देहांत हो गया- मुनव्वर राना

मुनव्वर राना ने कहा कि मां का इस दुनिया से चले जाना सबसे बड़ा दुख होता है. मशहूर शायर ने कहा कि अब पीएम मोदी को फूंक-फूंककर कदम रखना होगा. क्योंकि अब हमेशा उनके लिए दुआ करने वाली उनकी मां इस दुनिया में नहीं रहीं. पीएम मोदी की मां के निधन के बाद मुनव्वर राणा बेहद भावुक हो गए. मुनव्वर राना ने कहा कि उन जैसे विचारधारा के लोग यह नहीं कह सकते कि मोदीजी की मां नहीं हैं, बल्कि हम शायराना जुबान में कह सकते हैं कि आज फिर मेरी मां का देहांत हो गया. उन्होंने कहा कि मां तो मां होती है.

पीएम मोदी ने हीरा बा के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.” उन्होंने आगे लिखा, “मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से.”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

पीएम मोदी ने दी मां को मुखाग्नि

इसके बाद प्रधानमंत्री अपनी मां के निधन की खबर मिलते ही अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए, जहां अपनी मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए. पीएम मोदी ने मां की अर्थी को कंधा दिया. उन्होंने नम आंखों से हीराबेन को मुखाग्नि दी. इस दौरान, पीएम मोदी के भाई फूट-फूटकर रोने लगे, जिन्हें पीएम मोदी ने सांत्वना दी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

16 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

45 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

57 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago