देश

हिंदू बनकर महिलाओं के कपड़ों की दुकान चला रहा था मुस्लिम शख्स, फर्जी आधार कार्ड में बना अर्जुन, VHP नेता की शिकायत के बाद गिरफ्तार

Gujarat: गुजरात के सूरत में एक मुस्लिम युवक का हिंदू नाम से फर्जी आधार कार्ड के इम्तेमाल करने मामला सामने आया है. शख्स की उम्र 27 साल है और वह हिंदू बनकर कपड़े बेचने का काम करता है. विश्व हिंदू परिषद के एक सदस्य द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुस्लिम शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, शख्स ने अपना हिंदू नाम से आधार कार्ड बनवाया हुआ था. वहीं पुलिस अब मामले की तहकीकात में जुट गयी है.

पुनागाम में इंस्पेक्टर एम सी नायक ने एक अखबार को बताया कि, “आरोपी मुस्लिम शख्स पिछले 9 सालों से सूरत शहर में रहा है. वह पहले क्षेत्र के कपड़ा बाजार में मजदूरी किया करता था, लेकिन बीते डेढ़ साल से अवैध तरीके के बाजार में रूही फैशन के नाम से महिलाओं के कपड़ों की दुकान चला रहा था. पुलिस की पूछताछ में शख्स ने अपना नाम ओजैर आलम बताया और वहीं फर्जी आधार कार्ड ने उसने अपना नाम अर्जुनसिंह और भंवर सिंह बताया है.

फर्जी कार्ड का इस्तेमाल कहां-कहां कर रहा था युवक

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उसने दुकान पर कंप्यूटर का इस्तेमाल कर आधार कार्ड पर अपना नाम फर्जी तरीके से लिख लिया. स्थानीय लोग भी अब उसे अर्जुन के नाम से जानते थे. पुलिस के मुताबिक, मुस्लिम शख्स ने उन्हें नाम बदलने के लिए प्रेरित किया. वहीं पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शख्स ने इस फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कहां कहां किया. फिलहाल हमने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और आगे जांच जारी है. उन्होंने कहा कि हम ज्यादा जानकारी के लिए उससे पूछताछ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- BJP से हाथ मिलाते ही सपा ने राजभर पर साधा निशाना, शेयर किया सीएम योगी पर SBSP प्रमुख की विवादित बयानबाजी का VIDEO

बिहार का रहने वाला है शख्स

यह घटना सूरत के पुनागाम में अवध बाजार हिंदू बहुल इलाके की  है. शुक्रवार रात सूरत के पांडेसारिया इलाके के निवासी और VHP के सदस्य नरेंद्र चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ओजैर ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया है. इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 419, 454 और 468 के तहत मामला दर्ज किया है. पूछताछ में शख्स ने यह भी कबूला कि वह हकीकत में बिहार के चंपारन का रहने वाला है और उसने फर्जी आधार कार्ड पर खुद को राजस्थान का निवासी बताया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

38 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

45 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

2 hours ago