मनोरंजन

‘द कपिल शर्मा शो’ के इस एक्टर को हुआ कैंसर, कहा- गलत इलाज से हालत हुई बदतर

TKSS actor Atul Parchure: सभी को हंसाने और गुदगुदाने का काम करने वालो के जीवन में क्या कुछ चलता है ये हम नहीं जानते लेकिन ‘द कपिल शर्मा शो’ एक ऐसा शो है जिसमें सभी एक्टर की अपनी एक अलग पर्सनालिटी है. हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम अतुल परचुरे को लेकर भी शॉकिंग खबर सामने आई है. अपने जोक्स से हम सभी के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले अतुल कैंसर से पीड़ित हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया है.

अतुल ने खुद की बीमारी से जुड़ा किस्सा किया शेयर

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में अतुल ने खुद की बीमारी से जुड़ा दुखद किस्सा शेयर किया. वो बताते हैं- मेरी शादी के 25 साल पूरे हुए थे. हम जब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में थे तो मैं बिल्कुल ठीक था, लेकिन कुछ दिन बाद मुझे खाना खाने में तकलीफ हो रही थी. मुझे एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है. तबीयत ज्यादा खराब हुई, तो भाई ने मेडिसिन लाकर दी, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं मिला.

इलाज का हुआ उल्टा असर

इसके साथ ही अतुल ने कहा- ‘मैं कई डॉक्टर्स के पास गया. मुझे पता चला कि मेरे लीवर में करीब 5 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर है और वो कैंसर ग्रस्त है. डॉक्टर्स ने मुझे यकीन दिलाया कि सब बढ़िया होगा. लेकिन इलाज का मुझ पर उल्टा असर हुआ. मेरी हालत पहले से ज्यादा बिगड़ गई और सर्जरी में देर हो गई. बीमारी का पता तो सही वक्त पर पता चल गया था लेकिन पहला प्रोसिजर गलत हो गया. मेरी पेनक्रियाज एफेक्टेड हुई और तकलीफ ज्यादा बढ़ गई.’

‘सही इलाज ना मिलने की वजह से तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी. बात करते वक्त भी जुबान लड़खड़ाती थी. डॉक्टर्स ने कहा मुझे इस कंडीशन में थोड़ा इंतजार करना होगा. क्योंकि अभी सर्जरी हुई है तो पीलिया होने का डर है. अगर लीवर में पानी भर गया तो मौत भी हो सकती है. तुरंत मैंने डॉक्टर बदला.’

ये भी पढ़ें:कृति सेनन ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, इसका सुशांत सिंह राजपूत से क्या है कनेक्शन? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

लंबे वक्त से है कपिल शर्मा शो का हिस्सा

अतुल मशहूर मराठी एक्टर और लंबे वक्त से ‘द कपिल शर्मा शो’ से जुड़े हुए हैं. इंटरव्यू में अतुल ने कहा कि ‘मुझे सुमोना के पिता के रोल के लिए बुलाया गया था लेकिन कैंसर होने की वजह से नहीं जा सका. अगर कैंसर ना होता तो मैं कपिल के इंटरनेशनल ट्रिप पर होता.’

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

1 minute ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

23 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

23 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

48 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

58 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

1 hour ago