देश

NDA के 25 साल पूरे होने पर सिल्वर जुबली का आयोजन; 18 जुलाई को होगा शक्ति प्रदर्शन, अब तक इन दलों को भेजा न्योता, देखिए लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024: एनडीए (NDA) के गठन को 25 साल पूरे होने पर सिल्बर जुबली का आयोजन किया का जा रहा है. इस आयोजन में गठबंधन से जुड़े दल एकत्र होकर 18 जुलाई को शक्ति प्रदर्शन करेंगे. इसके लिए 19 राजनीतिक पार्टियों को न्योता भेजा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस बैठक को एनडीए के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है. चुनाव की तैयारियों को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष अपनी तैयारियों में जुटा है. एक तरफ 18 जुलाई को एनडीए शक्ति प्रदर्शन करेगा तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भी अपनी एकजुटता को लेकर 17 जुलाई बड़ी बैठक करने वाला है.

एनडीए का गठन 1998 में 25 साल पहले हुआ था. उस समय बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष बने थे. वहीं मौजूदा समय में इसके अध्यक्ष केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हैं. अभी तक एनडीए में कुल 14 पार्टियां सदस्य रह चुकी हैं, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी (TMC), नेशनल कांफ्रेंस (NC), जेडीयू (JDU) और डीएमके (DMK) भी शामिल रही हैं.

यह भी पढ़ें – हिंदू बनकर महिलाओं के कपड़ों की दुकान चला रहा था मुस्लिम शख्स, फर्जी आधार कार्ड में बना अर्जुन, VHP नेता की शिकायत के बाद गिरफ्तार

देशभर से इन पार्टियों को भेजा न्योता

NDA के शक्ति प्रदर्शन में बिहार की तीन पार्टियों को न्योता दिया गया है, जिसमें चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उपेंद्र कुशवाहा की लोक समता पार्टी और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) शामिल हैं. वहीं यूपी से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (ओमप्रकाश राजभर), अनुप्रिया पटेल की अपना दल (सोनेलाल) और संजय निषाद की निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल (Nishad)- निषाद पार्टी शामिल है. इसके अलावा हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी), तमिलनाडु की एआईएमडीएमके (AIMDMK), आंध्र प्रदेश की जनसेना- पवन कल्याण, तमिल मनिला कांग्रेस, इंडिया मक्कल कलवी मुनेत्र कड़गम, झारखंड की आजसू, मेघालय की एनपीपी (NPP)- कोनरॉड संगमा, नागालैंड की एनडीपीपी, जोरमथंगा की मिजो नेशनल फ्रंट, असम गण परिषद, और महाराष्ट्र की शिवसेना (शिंदे ग्रुप) और एनसीपी (अजित पवार ग्रुप) को न्योता भेजा गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

6 minutes ago

पीएम मोदी ने झारखंड के खूंटी में सात लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…

59 minutes ago

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने दीं धनतेरस की शुभकामनाएं

धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…

2 hours ago