Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Muzaffarnagar: राकेश टिकैत के परिवार को मिली बम से उड़ाने की धमकी, किसान नेता ने सरकार से मांगी सुरक्षा

UP News: भाकियू युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने दावा किया कि उनके निजी मोबाइल पर फोन कर धमकी देने वाले ने राकेश टिकैत के बिहार दौरे पर नाराजगी व्यक्त की.

राकेश टिकैत (फोटो सोशल मीडिया)

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर किसान नेता राकेश टिकैत के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी है. भाकियू युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत के निजी मोबाइल पर फोन कर धमकी देने वाले ने राकेश टिकैत के बिहार दौरे पर नाराजगी व्यक्त की, तो गौरव टिकैत ने फोन काट दिया. इस पर उस शख्स द्वारा धमकी भरा मैसेज किया गया. इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है.

जानकारी के मुताबिक, भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के पुत्र और युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी. उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि बुधवार दोपहर के समय अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि आजकल टिकैत परिवार बहुत सक्रिय हो रहा है. गौरव टिकैत ने बताया कि फोन करने वाले ने चौधरी राकेश टिकैत के बिहार दौरे पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह ठीक नहीं है.

गौरव टिकैत ने बताया कि जब उन्होंने बात को खत्म करने की कोशिश की तो फोन करने वाले ने चेतावनी दी, जिसके बाद धमकी दी की यदि सक्रियता कम न हुई तो पूरे परिवार को बम से उड़ा दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सारी घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए भरोसा दिलाया है. गौरव टिकैत ने बताया कि फोन काटने के बाद उन्हें धमकी भरा मैसेज भी भेजा गया. इसी के साथ अश्लील टिप्पणी भी की गई है.

पढ़ें इसे भी- Viral Video: मेरठ-दिल्ली हाईवे पर चलती कार से स्टंट करने वाले का वीडियो वायरल, पुलिस तलाश में जुटी

राकेश टिकैत ने कहा, यह बड़ी बीमारी

मुजफ्फरनगर में परिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत ने सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है और जल्द से जल्द पूरे मामले में कार्रवाई करने की भी मांग की है. उन्होंने देश के गृह मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि परिवार के सदस्य दूसरे राज्यों में भी जाते हैं. इसलिए उन्हें वहां भी समुचित सुरक्षा मुहैया कराई जाए. राकेश टिकैत ने कहा कि धमकी देने वाले मानसिक रोगी हैं. इस तरह के बीमार उन्हें हवाई जहाज और एयरपोर्ट पर भी मिले हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital