Pakistan Indian Diplomats: पाकिस्तान की नापाक हरकतें दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. पाकिस्तान ने अब नया खेल खेलते हुए इस्लामाबाद में मौजूद भारतीय डिप्लोमेट्स के घरों में गैस सप्लाई बंद कर दी है. इंडिया टूडे ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि, वहां पर लोकल गैस सप्लायर्स को भी निर्देश दिया गया है कि, वो भारतीय राजनयिकों को गैस सिलेंडर ना बेचें.
रिपोर्ट के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान, इस्लामाबाद में मौजूद डिप्लोमेट्स के खिलाफ बदले की कार्रवाई कर रहा है. इसलिए उसने भारतीय डिप्लोमेट्स को मिनरल वाटर से लेकर न्यूजपेपर तक की सप्लाई पर रोक लगा रखी है.
पहले भी ये गुस्ताखी कर चुका है पाकिस्तान
पाकिस्तान की ये गुस्ताखी कोई नई बात नहीं है. पाकिस्तान ऐसा पहले भी कर चुका है. 2019 में जब भारत में पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की तो उसके बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय डिप्लोमेट्स को इसी तरह से तंग किया था.
ISI के कहने पर कर रहा परेशान
इंडिया टूडे की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि पाकिस्तान ये कदम अपनी खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर कर रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना से मार खाने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है. इसलिए वो ऐसी छोटी-छोटी कार्रवाइयां कर रहा है.
भारत ने भी दिया कड़ा जवाब
वहीं पाकिस्तान की इस नापाक हरकत पर भारत ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है. भारत ने भी दिल्ली में मौजूद पाकिस्तानी डिप्लोमेट्स को अखबार पहुंचाना बंद कर दिया है.
भारतीय हाई कमीशन के बाहर पाकिस्तानियों का प्रदर्शन
गौरतलब है कि पाकिस्तानी आतंकवादियों के द्वारा पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया था. जिसके विरोध में पाकिस्तान में भयंकर बवाल हुआ था. पाकिस्तानियों ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया था. कुछ लोग गेट फांदकर अंदर जाने की भी कोशिश की थी. इस दौरान भी पाकिस्तान ने मक्कारी दिखाते हुए हाई कमीशन के बाहर से सुरक्षा हटा ली थी.
पाकिस्तान का यह कदम है वियना कन्वेंशन का उल्लंघन
पाकिस्तान के द्वारा भारतीय डिप्लोमेट्स को गैस, पानी और अखबार बंद करना 1961 के वियना कन्वेंशन का सीधा-सीधा उल्लंघन है. इस कन्वेंशन के आर्टिकल 25 मं बताया गया है कि, मेजबान देश को डिप्लोमैटिक मिशन निर्बाध चलाने के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराना अनिवार्य है. लेकिन पाकिस्तान के द्वारा भारतीय डिप्लोमेट की सुविधाओं को रोकना सीधे तौर पर कन्वेंशन का उल्लंघन है. पाकिस्तान ऐसी हरकतें करके दबाव का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

