Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Nagpur Violence: शिवसेना नेता का दावा, 200 से 250 लोगों ने की सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने की कोशिश

शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की. उन्होंने कहा कि साइबर सेल की जांच में यह जानकारी सामने आई है कि लगभग 200-250 व्यक्तियों ने अफवाह फैलाने, हिंसा भड़काने और नागपुर में शांति भंग करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया.

मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन के बीच नागपुर में दंगा भड़का. जिसमें उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया. महाराष्ट्र सरकार ने दावा किया है कि इस दंगे के पीछे जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. नागपुर हिंसा की जांच के दौरान बांग्लादेश कनेक्शन भी सामने आया है.

इसे लेकर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की. उन्होंने कहा कि साइबर सेल की जांच में यह जानकारी सामने आई है कि लगभग 200-250 व्यक्तियों ने अफवाह फैलाने, हिंसा भड़काने और नागपुर में शांति भंग करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया. आरोपियों में नागपुर के स्थानीय लोग, भारतीय नागरिक और बांग्लादेशी व्यक्ति शामिल हैं.. हेगड़े ने बताया कि भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापारिक संबंध भी प्रबल हैं, जिसके कारण पुलिस द्वारा बांग्लादेशी लिंक का खुलासा हुआ. उन्होंने तुरंत कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया है.

दिशा सालियान केस में दोषियों को मिले सख्त सजा

दिशा सालियान मामले पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा, “दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान और उनके वकील ओझा ने याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि दिशा सालियान के साथ बलात्कार और हत्या की गई थी, यह आत्महत्या नहीं थी. इसलिए पूरे मामले की जांच होनी चाहिए. हेगड़े ने कहा कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. उनका मानना है कि न्यायपालिका द्वारा इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके.

कर्नाटक सरकार द्वारा विधायक के वेतन बढ़ाने को लेकर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि यह फैसला ठीक है. क्योंकि, विधायकों और सांसदों के खर्चे काफी होते हैं. उन्हें जनता के बीच जाकर उनके हितों से जुड़ी कई चीजों पर पैसा खर्च करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि जो पूर्व में विधायक हैं, सांसद हैं. उनके पेंशन में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital