Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नालासोपारा में ममता शर्मसार: पत्थर से सिर कुचलकर मां ने ही ले ली 15 साल की बेटी की जान

नालासोपारा में ममता शर्मसार: मां ने सील-बट्टे से वार कर ली 15 साल की बेटी की जान. महाराष्ट्र के नालासोपारा से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां संतोष भवन इलाके में एक मां ने अपनी ही 15 वर्षीय बेटी अंबिका की कथित तौर पर हत्या कर दी.

Nalasopara Murder Case

ये फोटो एआई द्वारा निर्मित की गई है.

Nalasopara Murder: आशुतोष पाण्डेय/मुंबई: मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में आज शाम एक ऐसी घटना घटी, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. एक 15 साल की मासूम बच्ची, जिसका पूरा जीवन अभी सामने था, उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई. चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने इस मामले में किसी बाहरी दुश्मन को नहीं, बल्कि खुद मृतका की मां को ही हिरासत में लिया है.

क्या है पूरा मामला?

यह दर्दनाक वारदात नालासोपारा पूर्व के ‘संतोष भवन’ इलाके की है. यहां स्थित तांडा पाड़ा की ‘विद्या विकास मंडल चाल’ में प्रजापति परिवार रहता था. मिली जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय अंबिका प्रजापति की उसके ही घर में हत्या कर दी गई. हमला इतना अचानक और हिंसक था कि आसपास के लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

बताया जा रहा है कि अंबिका के सिर पर घर में इस्तेमाल होने वाले भारी-भरकम ‘सील-बट्टे’ से वार किया गया. वार इतना जोरदार था कि अंबिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जब तक पड़ोसियों को कुछ आभास होता, तब तक काफी देर हो चुकी थी.

पुलिस की कार्रवाई और मां पर शक

जैसे ही घटना की सूचना मिली, तुलिंज पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. घर के अंदर का मंजर देख पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए. शुरुआती जांच और मौके के हालात को देखते हुए पुलिस ने मृतका की मां, कुमकुम प्रजापति को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है.

हालांकि, पुलिस अभी किसी भी ठोस नतीजे पर पहुंचने से बच रही है. पुलिस का कहना है कि कुमकुम प्रजापति से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर एक मां अपनी ही बेटी के साथ ऐसा खौफनाक कदम कैसे उठा सकती है.

गुत्थी अभी सुलझना बाकी

इलाके के लोग इस घटना से सदमे में हैं. विद्या विकास मंडल चाल में रहने वाले लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसने इस परिवार को तबाह कर दिया. पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल ‘वजह’ (Motive) को लेकर है. क्या यह किसी घरेलू विवाद का नतीजा था? क्या मां का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था? या फिर इसके पीछे कोई और गहरी कहानी छिपी है?

फिलहाल, तुलिंज पुलिस ने अंबिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है.

ये भी पढ़ें: नवादा में जमीन विवाद पर चचेरे भाइयों में झगड़ा, बुजुर्ग की संदिग्ध मौत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital