Bihar News: नवादा जिले के वारसलीगंज प्रखंड के चंडीपुर गांव में शनिवार को जमीन को लेकर हुए विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली. लगभग 60 वर्षीय उमा राम की मौत के बाद गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
बेटे का क्या आरोप है?
मृतक के बड़े बेटे अजय कुमार ने अपने चचेरे चाचा अरविंद कुमार और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अजय का कहना है कि उनके पिता और चाचा के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. उन्होंने दावा किया कि जब घर में कोई मौजूद नहीं था, तभी उनके पिता की हत्या कर दी गई.
पुलिस की जांच जारी
वारसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं. फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें-गुजरात के अमीरगढ़ में भीषण सड़क हादसा, छह की मौत और तीन घायल
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी. फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारतए एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

