Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नामीबियाई एयर फोर्स कमांडर ने भारतीय सेना के उपसेनाध्यक्ष से की मुलाकात, द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली में नामीबिया एयर फोर्स के कमांडर एयर वाइस मार्शल थियोफिलस शांडे और भारतीय सेना के उपसेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि की मुलाकात में रक्षा सहयोग, सैन्य प्रशिक्षण और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई.

Namibia Air Force India visit

नई दिल्ली — नामीबिया एयर फोर्स के कमांडर एयर वाइस मार्शल थियोफिलस शांडे ने भारत दौरे के दौरान भारतीय सेना के उपसेनाध्यक्ष (VCOAS) लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि से शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात के दौरान दोनों सैन्य अधिकारियों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हुई.

बातचीत के केंद्र में प्रशिक्षण सहयोग को बढ़ावा देना, सैन्य क्षमताओं का विकास और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहराई देने जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे. यह मुलाकात भारत और नामीबिया के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों को नई दिशा देने की एक अहम पहल के तौर पर देखी जा रही है.

भारत रक्षा प्रशिक्षण, सैन्य तकनीकी सहयोग और अफ्रीकी देशों के साथ रणनीतिक भागीदारी को लेकर सक्रियता से प्रयास कर रहा है, और इस दिशा में नामीबिया के साथ यह संवाद एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस  



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital