Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 10 से 11.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है.

LPG Cylinder Price: त्योहारों के इस मौसम में दिवाली से ठीक पहले आम जनता और कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है. तेल कंपनियों ने रविवार, 1 नवंबर को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. नए Gas Cylinder rate के मुताबिक,  कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपये तक का इजाफा किया गया है, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर अब 2,820 रुपये का हो गया है.

हालांकि, राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन कमर्शियल गैस महंगी होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और कैटरिंग कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा, जिससे बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है.

जानें दिल्ली से चेन्नई तक का नया रेट(Gas Cylinder rate)

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा जारी नए Gas Cylinder rate के मुताबिक, देश के तमाम बड़े महानगरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं. दिल्ली में 10 रुपये की बढ़ोतरी के साथ नई कीमत 2,820 रुपये पहुंच गई है. वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये महंगा होकर 2,774.50 रुपये का हो गया है.

वहीं कोलकाता में 10 रुपये के इजाफे के बाद इसकी कीमत 2,964 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में सिलेंडर के दाम सबसे ज्यादा 11.50 रुपये बढ़कर 2,994.50 रुपये तक पहुंच गए हैं.

पटना, लखनऊ और बेंगलुरु में गैस सिलेंडर के नए दाम

महानगरों के अलावा देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में उछाल आया है. बिहार की राजधानी पटना में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपये महंगा होकर 3,110.50 रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर पहुंच गया है. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 रुपये की बढ़ोतरी के बाद नया रेट 2,942.50 रुपये हो गया है. सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु में भी सिलेंडर की कीमत 10 रुपये बढ़कर 2,908 रुपये पहुंच गई है.

होटल-रेस्टोरेंट में खाना होगा महंगा?

दिवाली से ठीक पहले हुई इस मूल्य वृद्धि का सबसे बड़ा असर खान-पान के कारोबार से जुड़े लोगों पर पड़ने वाला है. चूंकि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और शादी-विवाह के कैटरिंग में 19 किलो वाले बड़े कमर्शियल सिलेंडरों का ही इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए गैस के दाम बढ़ने से कारोबारियों की लागत बढ़ जाएगी. ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर लंच, डिनर, नाश्ता या चाय-कॉफी की कीमतों में इजाफा होना लगभग तय माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital