Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘उपचार ही नहीं, संतुलित जीवनशैली का माध्यम…’, राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर पीएम मोदी का देशवासियों को खास संदेश

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आयुर्वेद को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताया.

PM Modi On Nanaji Deshmukh

National Ayurveda Day PM Modi: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (Twitter) पर एक विशेष सुभाषित संदेश साझा करते हुए भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सिर्फ बीमारियों के इलाज का तरीका नहीं है, बल्कि यह मनुष्य को एक स्वस्थ, सुखद और अनुशासित जीवन जीने की दिशा दिखाता है.

‘आयुर्वेद स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त माध्यम’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि आयुर्वेद भारतीय संस्कृति और चिकित्सा विज्ञान की एक अनमोल देन है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल रोगों के निवारण की पद्धति नहीं है, बल्कि एक आरोग्यपूर्ण जीवनशैली का आधार है. पीएम मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया कि आइए, अपनी इस समृद्ध और ऐतिहासिक ज्ञान परंपरा को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प और अधिक मजबूत करें.

साझा किया संस्कृत का यह प्रसिद्ध श्लोक

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में आयुर्वेद के मूल सिद्धांत को दर्शाने वाला संस्कृत का प्रसिद्ध श्लोक साझा किया:”हिताहितं सुखं दुःखमायुस्तस्य हिताहितम्. मानं च तच्च यत्रोक्तमायुर्वेदः स उच्यते..”श्लोक का भावार्थ बताते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि जिस शास्त्र में यह स्पष्ट बताया गया है कि मनुष्य के लिए कौन सी जीवनशैली हितकारी है और कौन सी अहितकारी, सुखमय और दुखमय जीवन में क्या अंतर है तथा दीर्घायु और निरोगी रहने के लिए किन नियमों का पालन करना चाहिए और किनसे बचना चाहिए-उसी परम ज्ञान को आयुर्वेद कहा जाता है.

ये भी पढे़ं- मुजफ्फरनगर में जमुई जैसी शर्मनाक हरकत, मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से छेड़छाड़; CCTV में कैद हुई वारदात

विश्व स्तर पर आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश के साथ ही देशभर में आयुर्वेद के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के संकल्प को दोहराया गया. केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और मंत्रियों ने भी इस अवसर पर देशवासियों को बधाई दी. प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप आज भारत अपनी इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति को आधुनिक वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित कर रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital