Urdu Conclave 2026

बिहार में खाकी की मौजूदगी में खदेड़-खदेड़ कर पीटा, 6 से ज्यादा जख्मी; देखें VIDEO

Bihar Viral Video: बिहार के नवादा में खेत में जानवर घुसने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई. पुलिस की मौजूदगी में लाठी-डंडे चले, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए.

Nawada marpit case

Bihar Viral Video:नवादा/अमन:  जिले के महेशपुर और कठोख़री गांव के बीच खेत में जानवर घुसने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. खाकी की बेबसी के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

नवादा के महेशपुर-कठोखरी में खेत में जानवर घुसने को लेकर सुरेंद्र चौहान और प्रवेश यादव के पक्षों में खूनी झड़प हो गई. पुलिस के मौके पर मौजूद रहने के बावजूद 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने जमकर लाठी-डंडे बरसाए, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

खेत में जानवर घुसने पर दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष (Maheshpur Kathokhari Dispute)

बिहार के नवादा जिले से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शनिवार को महेशपुर और कठोख़री गांवों के सीमावर्ती खेतों में जानवर घुसने की बात पर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. विवाद की शुरुआत एक पक्ष के सुरेंद्र चौहान और दूसरे पक्ष के प्रवेश यादव के बीच हुई थी, जिसने जल्द ही दोनों गांवों के लोगों को आमने-सामने खड़ा कर दिया.

पुलिस की मौजूदगी में चले लाठी-डंडे (Nawada Police)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन उग्र भीड़ के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई. दोनों पक्षों की ओर से दर्जनों लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर खेत में ही एक-दूसरे पर पिल पड़े. पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद लोग एक-दूसरे को खदेड़-खदेड़ कर पीटते रहे. मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खाकी वर्दी के सामने सरेआम गुंडागर्दी और हिंसा होती दिख रही है.

आधा दर्जन से अधिक जख्मी (Bihar Viral Video)

इस भीषण मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं. पीड़ित सुरेंद्र चौहान ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि प्रवेश यादव के पक्ष की ओर से करीब 100 लोग एकजुट होकर आए और जानलेवा हमला कर दिया. फिलहाल घटना के बाद इलाके में भारी तनाव बना हुआ है. पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच में जुट गई है और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.

यह भी पढ़ें-‘लोग कहते हैं मैं शराबी हूं…’, सीधी में बीच सड़क नशे में टल्ली होकर गिरा सिपाही; देखें VIDEO

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read