Bharat Express DD Free Dish

इंसाफ की जंग दिल्ली तक पहुंची! NEET छात्रा की मौत और पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर जंतर-मंतर पर भारी प्रदर्शन

NEET Student Rape Case: पप्पू यादव की गिरफ्तारी और नीट छात्रा की मौत के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता पटना से लेकर जहानाबाद तक प्रदर्शन कर रहे हैं. जहानाबाद में AISA के कार्यकर्ताओं ने बेटी बचाओ न्याय यात्रा तक निकाल रही है. वहीं पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की.

NEET Student Rape Case

NEET Student Rape Case: पटना में NEET छात्रा की रेप के बाद मौत और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी बिहार सरकार के लिए गले की फांस बन गई है. पटना से लेकर दिल्ली तक लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. पटना में जहां कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखे हैं, वहीं दिल्ली के जंतर मंतर पर भी प्रदर्शन हो रहा है.

हाथों में ‘पप्पू यादव को रिहा करो’ और ‘NEET छात्रा को इंसाफ दो’ जैसे पोस्टर लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. इन प्रदर्शनों में छात्रा की मां और परिजन भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल हैं.

बिहार में क्या हो रहा है?

पप्पू यादव की गिरफ्तारी और नीट छात्रा की मौत के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता पटना से लेकर जहानाबाद तक प्रदर्शन कर रहे हैं. जहानाबाद में AISA के कार्यकर्ताओं ने बेटी बचाओ न्याय यात्रा तक निकाल रही है. वहीं पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET छात्रा की मां ने एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि बिहार सरकार और प्रशासन मेरी बेटी के मामले को दबाने की कोशिश कर रही है. पप्पू यादव इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन हमें जरूर भरोसा है कि मेरी बेटी को न्याय मिलेगा. क्या उनलोगों की मां, बहन और बेटी नहीं है, आखिर हमलोगों ने उनका क्या बिगाड़ा था.

ये भी पढ़ें- मस्जिद की छत पर मासूम से दरिंदगी! पड़ोसी युवक ने बहला-फुसलाकर किया कुकर्म; सीसीटीवी से खुला राज

तेजस्वी यादव भी मैदान में कूदे

वहीं अब इस मामले को लेकर तेजस्वी यादव भी मैदान में कूद चुके हैं. तेजस्वी यादव ने कहा है कि आजकल देश में तानाशाही चल रही है. इस सरकार में जहां निर्दोषों को फंसाया जा रहा है, वहीं दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है. NEET छात्रा मामले को हमने विधानसभा में उठाया है.

बता दें कि, आज कोर्ट में पेशी के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को ज्यूडिशल कस्टडी में बेऊर जेल भेज दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read