Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नील नितिन मुकेश का ‘तू मेरी आशिकी’ म्यूजिक वीडियो लॉन्च, कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने की शिरकत

मुकेश की आवाज बहुत मधुर थी और उनके इस हुनर को मोतीलाल ने तब पहचाना जब उन्होंने मुकेश को अपनी बहन की शादी में गाते हुए सुना. मोतीलाल उन्हें बम्बई ले गए. यहीं पर मुकेश अपनी सपनों को पूरा करने के लिए जी-जान से जुट गए.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर मुकेश के जन्म शताब्दी के अवसर पर “म्यूजिक गैराज” की ओर से मुंबई के चिलिन किचन एंड बार में  ‘तू मेरी आशिकी’ का म्यूजिक लॉन्च इवेंट रखा गया. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने शिरकत की. कार्यक्रम में नील नितिन मुकेश और श्रेया शर्मा भी मौजूद रहीं. इस इवेंट में जीतेंद्र, नितिन मुकेश, राकेश रोशन, मधुर भंडारकर जैसे बड़े दिग्गज कलाकारों ने मुकेश से जुड़ी बेशकीमती यादें साझा कीं.

महान सिंगर मुकेश (Mukesh) की जन्म शताब्दी (100वें) वर्ष के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश का पहला सॉन्ग धूम मचाने आ गया है. ‘तू मेरी आशिकी’ में नील के साथ श्रेया शर्मा ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है. यह गाना म्यूजिक गैराज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव है. ‘तू मेरी आशिकी’ का डायरेक्शन अध्ययन सुमन द्वारा किया गया है, जबकि ए झुनझुनवाला और एस के अहलूवालिया इसके निर्माता हैं. गाने के बोल रशीद खान ने लिखे हैं.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय 1923 में हुआ था मुकेश का जन्म

मुकेश चंद माथुर का जन्म 22 जुलाई 1923 को लुधियाना के जोरावर चंद माथुर और चांद रानी के घर हुआ था. इनकी बड़ी बहन संगीत की शिक्षा लेती थीं और मुकेश बड़े चाव से उन्हें सुना करते थे. मोतीलाल के घर मुकेश ने संगीत की पारम्परिक शिक्षा लेनी शुरू की, लेकिन इनकी दिली ख्वाहिश हिन्दी फ़िल्मों में बतौर अभिनेता प्रवेश करने की थी.

मुकेश की आवाज बहुत मधुर थी और उनके इस हुनर को मोतीलाल ने तब पहचाना जब उन्होंने मुकेश को अपनी बहन की शादी में गाते हुए सुना. मोतीलाल उन्हें बम्बई ले गए. यहीं पर मुकेश अपनी सपनों को पूरा करने के लिए जी-जान से जुट गए. मुकेश को हिन्दी फिल्म ‘निर्दोष’ में मुख्य कलाकार का काम मिला और प्लेबैक सिंगर के तौर पर मुकेश को फिल्म ‘पहली नजर’ में मौका मिला. 1974 में मुकेश को रजनीगन्धा फिल्म में ‘कई बार यूँ भी देखा है’ गाना गाने के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म भी मिला.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital