Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शराबियों के काम का APP! सरकार देगी पसंदीदा ब्रांड और दुकान में स्टॉक की जानकारी

E Aabkari Delhi App: दिल्ली में अब शराब के शौकीनों के लिए नए सुविधा मिलने जा रही है. आबकारी विभाग ने ‘ई-आबकारी दिल्ली’ नाम से मोबाइल एप तैयार कर रही है. इससे दुकान और स्टॉक का पता चल जाएगा. जानिए इसमें और क्या होगा?

New Mobile E Aabkari Delhi App Give Real Time Stock And Location Of Preferred Liquor Brands

'ई-आबकारी दिल्ली' ऐप से खत्म होगी कालाबाजारी

E Aabkari Delhi App: अब दिल्ली में अपनी मनपसंद शराब की ब्रांड ढूंढने के लिए एक-एक वाइन शॉप के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं. दिल्ली आबकारी विभाग ने ‘ई-आबकारी दिल्ली’ नाम का नया मोबाइल ऐप तैयार किया है, जिससे आप मोबाइल पर ही देख सकेंगे कि आपकी पसंदीदा ब्रांड किस दुकान पर उपलब्ध है, कितना स्टॉक बचा है और दुकान का सटीक पता क्या है.

जल्द आएगा आधिकारिक लॉन्च

अधिकारियों के अनुसार ऐप अभी ट्रायल फेज में है, लेकिन बहुत जल्द इसे पूरी तरह लॉन्च कर दिया जाएगा. अभी भी इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

Delhi में क्यों बनाया गया यह ऐप?

  • लोगों की सबसे बड़ी शिकायत थी कि कई पॉपुलर ब्रांड दुकानों पर नहीं मिलते और पता करना मुश्किल होता है.
  • मिलावटी शराब बिकने और MRP से ज्यादा पैसे वसूलने की भी लगातार शिकायतें आ रही थीं.
  • इन सभी समस्याओं का एक ही जगह समाधान देने के लिए यह ऐप बनाया गया है.

पिछले नीति विवाद का असर अब भी

2021 की नई आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले के बाद उसे वापस ले लिया गया था और पुरानी व्यवस्था फिर शुरू कर दी गई. CBI और दिल्ली पुलिस की एंटी-करप्शन ब्रांच ने कई केस दर्ज किए हैं. जिन्हें जांच का सामना करना पड़ रहा है, उन कंपनियों की शराब दिल्ली सरकार अभी नहीं खरीद रही. इसी वजह से कुछ पॉपुलर ब्रांड्स की कमी बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: नेतागिरी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील.. क्या करती हैं लालू यादव की 9 संतान? जानें दामादों की प्रोफाइल

ऐप में क्या-क्या सुविधाएं हैं?

  • किसी भी ब्रांड की असली (authentic) शराब की जांच
  • रियल-टाइम स्टॉक और दुकान का पता
  • मिलावट, ओवरचार्जिंग या अन्य अनियमितता की शिकायत दर्ज करना

आसान और पारदर्शी होगा शराब कारोबार

इस एप में तुरंत दिख जाएगा कि उस दुकान में कितनी बोतलें बची हैं और दुकान का पूरा पता. इस एक ऐप से दिल्ली में शराब खरीदना अब काफी आसान और पारदर्शी हो जाएगा. जैसे ही ऐप पूरी तरह लॉन्च होगा, इसके बारे में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital