Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अब खुलेंगे NewsClick के राज? HR हेड अमित चक्रवर्ती ने कोर्ट में दायर की अर्जी, बनना चाहते हैं सरकारी गवाह

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चक्रवर्ती और प्रबीर पुरकायस्थ को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था.

newsclick

न्यूजक्लिक HR हेड अमित चक्रवर्ती

NewsClick Case: न्यूज पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के HR हेड अमित चक्रवर्ती ने चीन के समर्थन में दुष्प्रचार करने संबंधी मामले में सरकारी गवाह बनने की गुहार लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

चीन के समर्थन में प्रचार के लिए धन प्राप्त करने के आरोपों को लेकर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया है. चक्रवर्ती ने पिछले सप्ताह विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष अपील दायर कर मामले में माफी दिए जाने का अनुरोध किया था और दावा किया था कि उनके पास महत्वपूर्ण जानकारी है जिसके बारे में वह मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को बताना चाहते हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, न्यायाधीश ने चक्रवर्ती का बयान दर्ज करने के लिए मामले को मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष भेज दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एजेंसी चक्रवर्ती के बयान को पढ़ने के बाद इस पर फैसला लेगी कि अदालत के सामने इस आवेदन का समर्थन किया जाए या नहीं.

UAPA के तहत दर्ज है मामला

बता दें कि न्यूजक्लिक पर चीन से फंडिंग लेकर उसके पक्ष में खबरें चलाने का आरोप है. इसी मामले में पिछले दिनों गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ व एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें: क्या इंडिया अलायंस की बैठक में नाराज हो गए थे नीतीश कुमार? जल्दी चले जाने की खबरों पर बिहार के सीएम ने खुद दिया जवाब

3 अक्टूबर को हुई थी गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चक्रवर्ती और प्रबीर पुरकायस्थ को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. दिल्ली पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, न्यूजक्लिक को चीन से बड़ी मात्रा में फंड ‘भारत की संप्रभुता को बाधित करने’ और देश के खिलाफ असंतोष पैदा करने के लिए मिला था. वहीं अब अमित चक्रवर्ती ने सरकारी गवाह बनने की गुहार लगाई है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर उनकी अपील स्वीकार कर ली गई तो इस मामले में कई राज बाहर आ सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital