Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NIA ने माओवादी सप्लाई चेन मामले में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में की छापेमारी

इस मामले की शुरुआत चिंतूरू पुलिस द्वारा दो आरोपियों की गिरफ्तारी से हुई थी, जिन्हें विस्फोटक, आपत्तिजनक साहित्य और नकदी के साथ पकड़ा गया था.

NIA

गुरुवार (12 दिसंबर) को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आंध्र प्रदेश के चिंतूरू माओवादी सप्लाई चेन मामले में तीन राज्यों, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा, में छापेमारी की. इन छापेमारियों में कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए.

यह कार्रवाई RC-12/2024/NIA/DLI मामले के तहत सात आरोपियों से जुड़े ठिकानों पर की गई. इस मामले की शुरुआत चिंतूरू पुलिस द्वारा दो आरोपियों की गिरफ्तारी से हुई थी, जिन्हें विस्फोटक, आपत्तिजनक साहित्य और नकदी के साथ पकड़ा गया था.

NIA ने सितंबर 2024 में इस मामले की जांच अपने हाथों में ली थी. जांच में पाया गया कि प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी) के अंडरग्राउंड कैडरों को विस्फोटक सामग्री और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराने वाला एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है. यह साजिश पुलिसकर्मियों को चुनावी ड्यूटी के दौरान निशाना बनाने सहित विभिन्न आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से रची गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital