Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

NIA ने तमिलर काची पार्टी के पदाधिकारियों से जुड़े 6 स्थानों पर की छापेमारी, लिट्टे से संबंध रखने का संदेह

टनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जिन जगहों पर छापेमारी की गई उनमें एनटीके पदाधिकारी और यूट्यूबर सताई दुरईमुरुगन और अन्य शामिल हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्यवाई करते हुए आज शुक्रवार को तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी नाम तमिलर काची (एनटीके) के कई पदाधिकारियों के आवासों से जुड़े छह स्थानों पर छापेमारी की है. मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि NIA को इस बात की जानकारी मिली थी कि इन्हें प्रतिबंधित लिट्टे संगठन से धन मिलता है.

एनटीके पदाधिकारियों के अलावा एक यूट्यूबर भी शामिल

घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जिन जगहों पर छापेमारी की गई उनमें एनटीके पदाधिकारी और यूट्यूबर सताई दुरईमुरुगन और अन्य शामिल हैं. लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) फंड की संभावित लॉन्ड्रिंग में अन्य स्थानों के अलावा त्रिची, कोयम्बटूर, शिवगंगा और तेनकासी में एनटीके पदाधिकारियों के आवासों पर छापे मारे गए.

एनआईए जिस मामले की जांच कर रही है वह प्रतिबंधित संगठन लिट्टे के पुनरुद्धार से जुड़ा है. सूत्रों ने कहा कि सताई दुरईमुरुगन के अलावा एक अन्य एनटीके समर्थक और यूट्यूबर थेनागम विष्णु के परिसर की भी एनआईए ने राज्य पुलिस बल के साथ तलाशी ली है. पिछले साल जून में, एनआईए ने भारत-श्रीलंका अवैध ड्रग्स और हथियारों के व्यापार मामले में एलटीटीई, एक उग्रवादी संगठन को पुनर्जीवित करने के प्रयासों से संबंधित मामले में तीन भारतीय और 10 लंकाई नागरिकों सहित 13 व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था.

इसे भी पढ़ें: ‘अबकी बार 400 पार…आपका..’, संसद में बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे; सुनकर PM मोदी मुस्कुराए, सांसदों ने ठहाके लगाए VIDEO

लिट्टे के पुनरुद्धार की कर रहे कोशिश

आरोपपत्र में शामिल लोगों ने भारत और श्रीलंका में लिट्टे के पुनरुद्धार के लिए धन जुटाने, हथियार जमा करने और छुपाने के लिए भारत और श्रीलंका में अवैध नशीली दवाओं के व्यापार का फायदा उठाने के लिए विझिनजाम हथियार मामले के आरोपियों के साथ साजिश रची थी. एनआईए ने पिछले साल 8 जुलाई को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और 13 लोगों को गिरफ्तार किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital