Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, फोन पर बातचीत के बाद हुआ हादसा; पुलिस जांच जारी

Nidhi Tiwari Suicide Case: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फोन कॉल और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, जबकि मौत के कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद होगी.

Nidhi Tiwari Suicide Case

Nidhi Tiwari Suicide Case- bharat express

Nidhi Tiwari Suicide Case: सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित भूसा मोड़ से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां रहने वाली लता तिवारी की बड़ी बेटी और चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

फोन पर बातचीत के दौरान बिगड़ी बात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की शाम करीब 7:30 बजे निधि अपने कमरे में अकेली थी. परिजनों के करीबी विनय सिंह के मुताबिक, निधि उस समय दिल्ली निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत कर रही थी. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद या कहासुनी हुई, जिससे आहत होकर उसने अचानक फांसी लगाने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया.

युवक ने परिजनों को दी सूचना, फिर भी नहीं बच सकी जान

युवक ने जैसे ही फोन पर निधि को फांसी लगाते देखा या महसूस किया, उसने तुरंत उसकी मां और परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी. खबर मिलते ही निधि की मां और बहन बदहवास हालत में उसके कमरे की तरफ दौड़ीं. उन्होंने तुरंत दरवाजा खोला और फांसी के फंदे से उसे नीचे उतारा. परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुँचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ब्यूटी कॉन्टेस्ट विजेता और चर्चित चेहरा थीं निधि

निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं और एक इन्फ्लुएंसर के रूप में उनकी अपनी पहचान थी. वह स्थानीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर शिरकत करती थीं और मॉडलिंग व ब्यूटी कॉन्टेस्ट में कई बड़े खिताब भी अपने नाम कर चुकी थीं. उनकी इस तरह अचानक मौत की खबर से उनके चाहने वाले और स्थानीय लोग भी हैरान हैं.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! वैश्विक महंगाई के बीच GST घटाकर आम जनता को दी 10% की सीधी बचत

पुलिस जांच में जुटी, कॉल डिटेल्स की होगी पड़ताल

घटना की सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी. मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है. आत्महत्या के असल कारणों का पता जांच पूरी होने और कॉल रिकॉर्ड्स खंगालने के बाद ही साफ हो पाएगा.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital