Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

क्रिकेट को ओलंपिक 2028 में शामिल किए जाने पर नीता अंबानी ने जताई खुशी, IOC सदस्यों का किया धन्यवाद

2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किए जाने पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने खुशी जाहिर की है. नीता अंबानी ने एक वीडियो जारी किया है.

नीता अंबानी ने IOC का किया धन्यवाद

नीता अंबानी ने IOC का किया धन्यवाद

2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किए जाने पर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने खुशी जाहिर की है. नीता अंबानी ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि “एक भारतीय, क्रिकेट प्रशंसक और आईओसी सदस्य होने के नाते मुझे काफी खुशी हो रही है कि IOC के सदस्यों ने LA ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल 2028 के लिए क्रिकेट को एक ओलंपिक खेल के रूप में शामिल करने के लिए वोटिंग की.”

“विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है”

उन्होंने आगे कहा कि “क्रिकेट दुनिया में सबसे ज्यादा पंसद किए जाने वाले खेलों में से एक है. ये विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है. 140 करोड़ भारतीयों के लिए क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं है, बल्कि एक धर्म है. इसलिए मुझे खुशी है कि यह ऐतिहासिक प्रस्ताव हमारे देश में मुंबई में हो रहे 141वें आईओसी सत्र में पारित किया गया”

IOC सदस्यों का किया धन्यवाद

“क्रिकेट की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को बढ़ावा मिलेगा”

नीता अंबानी ने कहा कि “ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट को शामिल करने से नए भौगोलिक क्षेत्रों में ओलंपिक आंदोलन के लिए इससे एक अहम भागीदारी का जन्म होगा. इसके साथ ही क्रिकेट की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को भी बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें- AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में होगी भिड़ंत, दोनों टीम को पहली जीत की तलाश, जानें पिच रिपोर्ट और आंकड़े

IOC और LA आयोजन समिति को धन्यवाद- नीता अंबानी

नीता अंबानी ने कहा, ” मैं इस ऐतिहासिक निर्णय के समर्थन के लिए IOC और LA आयोजन समिति को धन्यवाद और बधाई देती हूं. यह सचमुच बहुत खुशी और उल्लास का दिन है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital