Nitish Kumar On Rabri Devi: बिहार विधानसभा में बजट सत्र के 5वें दिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मौजूदा सीएम नीतीश कुमार के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली. राबड़ी देवी दरभंगा रेप मामले पर नीतीश से इस्तीफे की मांग की थी. जिसपर सीएम नीतीश कुमार भड़क गए. उन्होंने अपनी सीट से उठकर कहा कि ई लड़की है, इसको कुछ आता था क्या.
दरअसल सुबह विधानसभा परिषद में कार्यवाही शुरू होते ही राजद एमएलसी सुनील सिंह बिहार के बदहाल लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सदन में हंगामा शुरू कर दिया. उन्होंने दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप और प्रदर्शन का मुद्दा उठाया था.
जिसके बाद राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा कि बिहार का ऐसा कोई जिला अब नहीं बचा जहां बच्चियां सेफ हों. इसके बाद सदन में नीतीश कुमार हाय-हाय के नारे लगने लगे.
नीतीश कुमार और राबड़ी देवी आमने-सामने,सदन में जमकर हुई बहस!#Bihar #NitishKumar #RabriDevi pic.twitter.com/FzaUHHQi2U
— SOURAV RAJ (@souravreporter2) February 9, 2026
सदन में अपने खिलाफ नारा लगता देख नीतीश कुमार आपा खो बैठे. उन्होंने राबड़ी देवी को निशाने पर लेते हुए कहा कि तुमलोगों ने कुछ काम किया था क्या, जो आज बोल रहे हो. तुमने कभी बच्चियों को स्कूल भी भेजा था?
राबड़ी देवी को बोले- ई लड़की है…
नीतीश कुमार आगे बोले,
ये लोग जो थे पहले कोई काम किया है? जब हमलोगों की सरकार आई 2005 में, तो एक-एक चीज देख लिया. एक-एक चीज को जानते हैं.
बिहार सीएम ने राबड़ी देवी पर कटाक्ष करते हुए कहा,
ये कोई काम की है. ये लड़की है…इसके जो हट गए, उस दिन के बाद इसी को सीएम बना दिये. ये लोग कोई काम किये हैं क्या? और तीन गो ये जो बोल रही है सुनो! तुम बोल रहे थे तो कुछ काम किया है? आज तक किसी ने महिला को बढ़ाया है और आज तक कभी कोई काम किया है.
नीतीश कुमार ने आगे कहा कि आजतक इन लोगों ने कोई काम नहीं किया. 15 साल कुछ नहीं किये इ लोगों को कोई मतलब नहीं है. फालतू हैं ये लोग.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान के बाद राजद के एमएलसी सुनील सिंह बेल में आ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
रोहिणी आचार्य मां के सपोर्ट में आईं
राबड़ी देवी पर नीतीश कुमार के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बेटी रोहिणी आचार्य ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने नीतीश कुमार पर संसदीय भाषाई मर्यादा लांघने का आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें- स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ क्या प्लान बना रहे हैं विपक्षी?
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिछले कुछ सालों के बयानों को देखने पर लगता है कि वो महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




