अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)
बिहार का समस्तीपुर (Samastipur) जिला, जिसे मिथिला का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है. मगध के मौर्य, शुंग, कण्व और गुप्त शासकों के महान साम्राज्य का हिस्सा रहा समस्तीपुर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कई ऐतिहासिक स्थलों के साथ ही अतुल्य भारत का जीवंत प्रमाण है, लेकिन इसी समस्तीपुर से गाहे-बगाहे ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जो लोगों को आश्चर्य से भर देते हैं.
Samastipur में ट्रंप के नाम से आवेदन
कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. दरअसल, समस्तीपुर (Samastipur) जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड कार्यालय में एक व्यक्ति ने निवास प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर कर दिया. आवेदन मिलते ही प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया और इस फर्जीवाड़े की जांच शुरू कर दी. इसके साथ ही आवेदन को खारिज कर दिया गया.
मोहिउद्दीननगर अंचल लोक सेवा केंद्र में 29 जुलाई को एक ऑनलाइन आवेदन के जरिए निवास प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन आया. इस आवेदन में जिसके नाम पर निवास प्रमाण पत्र बनना था, उसका नाम डोनाल्ड जॉन ट्रंप लिखा हुआ था. आवेदन में एक फोटो भी लगाई गई थी, जिसमें साफ पता चल रहा था कि फोटो को एडिट करके लगाया गया है.
यह भी पढ़ें- बाढ़ के तांडव से बिहार, उत्तराखंड से लेकर यूपी, एमपी और बंगाल तक हाहाकार, जल आयोग ने जारी किया अलर्ट
आवेदन में निवास स्थान के तौर पर ग्राम हसनपुर, वार्ड संख्या 13, पोस्ट बाकरपुर, थाना मोहिउद्दीननगर, जिला समस्तीपुर (Samastipur) लिखा गया गया था. इसमें एक ईमेल आईडी भी दी गई थी. जब आवेदन अंचल कार्यालय में अधिकारियों के पास पहुंचा, तो हड़कंप मच गया.
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
मामले की जांच के बाद बीडीओ, डॉ. नवकंज कुमार और अंचल अधिकारी (CO) बृजेश कुमार द्विवेदी ने बाकायदा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मामले की गहन जांच में पता चला कि फोटो, आधार नंबर और बारकोड के साथ ही पते से छेड़छाड़ की गई थी. आवेदन में दर्ज विवरण पूरी तरह से फर्जी निकला. जिला प्रशासन (Samastipur) ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



