Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लोकसभा में गिरा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव, ध्वनिमत से हुआ मतदान

Om Birla No Confidence Motion: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की तरफ से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को ध्वनिमत से गिर गया. गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में हुई बहस का जवाब देते हुए अविश्वास प्रस्ताव को अफसोसजनक घटना बताया.

Om Birla No Confidence Motion

Om Birla No Confidence Motion: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की तरफ से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को ध्वनिमत से गिर गया. गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में हुई बहस का जवाब देते हुए अविश्वास प्रस्ताव को अफसोसजनक घटना बताया. उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, स्पीकर सभी के होते हैं.

गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि आप चाहें तो पीएम मोदी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएं, लेकिन स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना सही बात नहीं है.

अविश्वास प्रस्ताव पर गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष को करारा जवाब दिया. उन्होंने अक्साई चीन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा. आपकी सरकार के समय चीन ने अक्साई चीन को हड़प लिया. डोकलाम के समय आपलोग चीनी दूतावास में मीटिंग कर रहे थे. गृहमंत्री के जवाब के बाद लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया.

वेल में आकर विपक्ष ने की नारेबाजी

वहीं अमित शाह के जवाब सुनकर विपक्ष भड़क गया और विपक्षी सांसद वेल में आकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे. चेयर से जगदंबिका पाल ने सदस्यों से बार-बार अपनी सीट पर जाने की अपील करते रहे.

जगदंबिका पाल ने कहा कि इस पर अभी मतदान भी होना है. आप ही संकल्प लेकर आए. इस पर दो दिनों तक चर्चा हुई, लेकिन अभी आप लोग हंगामा कर रहे हैं. यह उचित नहीं है. सदन नियमों से चलेगा.

सांसद मोहम्मद जावेद ने की माफी की डिमांड

उन्होंने संकल्प पेश करने वाले मोहम्मद जावेद का नाम भी लिया. मोहम्मद जावेद ने अमित शाह के माफी मांगने की डिमांड की. शोरगुल के बीच पीठासीन ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी ही नहीं चाहती कि मोहम्मद जावेद बोलें. मैं प्रस्ताव को सीधे वोटिंग के लिए ले लूंगा. पीठासीन ने प्रस्ताव को सीध वोटिंग के लिए ले लिया और ध्वनिमत से हुए मतदान में यह प्रस्ताव गिर गया है.

ये भी पढ़ें- निशांत कुमार की कुंडली में सीएम योग नहीं! क्या डिप्टी सीएम बनकर करना होगा संतोष, जानिए क्या कहते हैं सितारे?

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

अविश्वास प्रस्ताव पर ध्वनिमत से मतदान के बाद पीठासीन जगदंबिका पाल ने सदन की कार्यवाही कल दिनांक 12 मार्च, गुरुवार को 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital