Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Noida Corona Update: कोरोना को लेकर प्रशासन सख्त, नोएडा में बिना मास्क के स्कूल-ऑफिस में एंट्री बैन, मिलेगा वर्क फ्रॉम होम!

Noida Coronavirus Cases: नए गाइडलाइन के मुताबिक, स्कूल, कॉलेजों में बच्चों, विद्यार्थियों को मॉस्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए. कक्षा में बच्चों के बीच पर्याप्त दूरी रखते हुए बैठाया जाए.

Noida Corona Update

फाइल फोटो

Edited by Nitish Pandey

Noida Corona Update: कोरोना को लेकर नोएडा जिला प्रशासन की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है. इस गाइडलाइन में बताया गया है कि स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और भीड़-भाड़ वाली जगह पर अब मास्क लगाना जरूरी हो गया है. इसके साथ ही गाइडलाइन में सर्दी, जुकाम और बुखार जैसे लक्ष्ण मिलने पर कर्मचारी से घर से काम कराने के लिए भी निर्देश दिया गया है.

नोएडा में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. जिसे देखते हुए गाइडलाइन जारी किया गया. गाइडलाइन के अनुसार, स्कूल ऑफिस में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. सभी जगहों पर मास्क, सैनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जाए. कार्यालय में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग, दरवाजे, रेलिंग , लिफ्ट, पाकिर्ंग में सैनेटाइजर की व्यवस्था की जाए. सर्दी जुकाम बुखार के लक्षण होने पर घर पर ही क्वारेंटाइन रहने और कोविड जांच कराने के निर्देश है.

एंट्री से पहले थर्मल स्क्रीनिंग जरुरी

नए गाइडलाइन के मुताबिक, स्कूल, कॉलेजों में बच्चों, विद्यार्थियों को मॉस्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए. कक्षा में बच्चों के बीच पर्याप्त दूरी रखते हुए बैठाया जाए. स्कूलों में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाए. स्कूलों और कॉलेज के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाए. यदि किसी भी बच्चे को कोविड के लक्षण दिखे तो उन्हें स्कूल और कॉलेज न भेजा जाए.

सोशल डिस्टेंसिंग का किया जाए पालन

अस्पतालों में भी जारी गाइडलाइन के मुताबिक, मास्क सैनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए. साफ सफाई सुदृढ़ की जाए. बिना मास्क के नो एंट्री की जाए. पर्चा काउंटर जांच काउंटर व दवा वितरण केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए. कोविड के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार किया जाए.

ये भी पढ़ें: Manish Kashyap: “मनीष कश्यप जिंदाबाद, बिहार सरकार मुर्दाबाद”, यूट्यूबर की रिहाई के लिए टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने 2 घंटे बाद उतारा

इसके साथ साथ भीड़ भाड़ वाली जगह बाजारों, मंडियों और भीड़ भाड़ इलाकों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए. बुजुर्ग और बच्चे भीड़ भाड़ इलाके में न जाएं. किडनी, हृदय, लिवर डायबिटीज और सांस से संबंधित बीमारी वाले मरीज बाहर न निकलें, यदि जाएं तो मास्क का प्रयोग करें. सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं. कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital