Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

International Yoga Day: एक हजार पुलिस कर्मियों के साथ Police Commissioner लक्ष्मी सिंह ने किया योगाभ्यास

नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 1000 पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस लाइन में योग किया.

नोएडा CP ने पुलिस कर्मियों के साथ किया योगाभ्यास

नोएडा CP ने पुलिस कर्मियों के साथ किया योगाभ्यास

नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 1000 पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस लाइन में योग किया. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शारीरिक-मानसिक स्वस्थता एवं मजबूत आत्मबल के लिए पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

कमिश्नरेट के समस्त थानों पर भी योग कार्यक्रम किये गये

इस दौरान प्रशिक्षक/योगाचार्य द्वारा योग के महत्व व लाभ बताने के साथ विभिन्न मुद्राओं में योगासन कराये गये। कमिश्नरेट के समस्त थानों पर भी योग कार्यक्रम किये गये, जिसमें समस्त पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास किया योग शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित समस्त व्यक्तियों को योग के प्रति जागरुक करते हुए योगाभ्यास कराया गया. इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने Yoga Day पर देश को किया संबोधित: बोले- वैश्विक आंदोलन बन गया है योग, 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक

लगभग 1000 अधिकारी और पुलिसकर्मी योगाभ्यास में सम्मिलित हुए

योग शिविर में पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास कराया गया तथा बताया गया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है. स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है तथा तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है. योग शिविर के दौरान पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में लगभग 1000 अधिकारी और पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital