Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Car Fire Accident Noida: अचानक आग का गोला बनी स्विफ्ट कार, जिंदा जल गए दो दोस्त VIDEO

सीसीटीवी में दिखा है कि, सुबह करीब 6 बजकर 08 मिनट पर समिति के पास आकर रुकती है और 6 बजकर 11 मिनट पर स्विफ्ट कार में अचानक से आग भड़क जाती है.

वीडियो ग्रैब (सोशल मीडिया)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Car Accident in Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज सुबह एक भयंकर हादसा हुआ. नोएडा सेक्टर—113 थाना स्थित अम्रपाली प्लेटटिनम समिति के पास एक स्विफ्ट कार में अचानक आग लगी. देखते हुए देखते कार सवार दो व्यक्ति जिंदा जल गए. मृतकों में एक कार का मालिक था, जबकि दूसरा उस व्यक्ति का दोस्त था.

संवाददाता ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस वहां पहुंचीं. उन्होंने मृतकों की शिनाख्त की. फिलहाल पुलिस उन लोगों के बारे में और जानकारी जुटाने में लगी है. साथ ही कार में लगी आग के कारण का पता किया जा रहा है. घटना को लेकर पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. एक सीसीटीवी में दिखा कि कार सुबह करीब 6 बजकर 08 मिनट पर समिति के पास आकर रुकती है और 6 बजकर 11 मिनट पर स्विफ्ट कार में अचानक से आग भड़क जाती है और देखते-देखते ही कार आग के गोलो में तब्दील हो जाती है.

पुलिस का कहना है कि अचानक आग भड़कने के कारण कार के अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला होगा, इसी वजह से वे अंदर ही रह गए और जिंदा जल गए. घटना को लेकर नोएडा एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने मीडिया को बताया कि, घटना सेक्टर 113 थाना स्थित अम्रपाली प्लेटटिनम समिति के पास की है. सफेद रंग की स्विफ्ट कार में अचानक आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल दोनों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. मौके पर फॉरेंसिंक टीम जांच पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें- Prayagraj: बस कंडक्टर की गर्दन काटने वाले B.Tech छात्र को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

एक की हुई शिनाख्त

डीसीपी शक्ति अवस्थी ने घटना को लेकर आगे जानकारी दी कि, कार में दो शव मिले है, जिसमें से एक की पहचान हुई है. गाड़ी को विजय चौधरी चला रहा था. विजय ने बीटेक किया हुआ था. विजय का दोस्त भी कार में मौजूद था. मगर, उसकी पहचान नहीं हो पाई है. इसके बारे में पुलिस जांच में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital