Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली के बृजपुरी में शर्मनाक करतूत; CCTV खंगाल रही पुलिस, क्या जानबूझकर धार्मिक भावनाओं से हुआ खिलवाड़?

दिल्ली के बृजपुरी इलाके के एक शिव मंदिर में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूजा करने पहुंची महिलाओं ने मंदिर के गेट पर आपत्तिजनक चीजें पड़ी देखीं.

रिपोर्ट- गोसिया ताज


राजधानी दिल्ली के बृजपुरी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है. मामला गली नंबर 10, डी ब्लॉक स्थित एक शिव मंदिर का है, जहां सुबह उस समय हंगामा मच गया जब कुछ महिलाएं रोज़ की तरह पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचीं.

जैसे ही महिलाएं मंदिर के मुख्य द्वार के पास पहुंचीं, उन्होंने देखा कि वहां कुछ ऐसी चीजें पड़ी हुई हैं, जिन्हें देखकर कोई भी असहज हो सकता है. मंदिर के गेट पर कथित तौर पर कंडोम और सैनिटरी पैड फेंके गए थे.

स्थानीय लोगों में गुस्सा

इस घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में गुस्सा बढ़ गया. स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व की सोची-समझी हरकत हो सकती है, जिसका मकसद इलाके का माहौल बिगाड़ना और लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करना है.

कई लोगों ने इसे बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताया और कहा कि धार्मिक स्थलों को इस तरह निशाना बनाना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता. घटना के बाद मंदिर परिसर में थोड़ी देर के लिए तनाव जैसा माहौल बन गया.

महिलाओं ने जताया विरोध

पूजा के लिए पहुंची महिलाओं ने इस पूरी घटना पर कड़ा विरोध जताया और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. उनका कहना था कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की हरकत बेहद दुखद और अस्वीकार्य है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हर एंगल से इसकी पड़ताल की जा रही है. हालांकि, इस घटना ने इलाके में असुरक्षा और नाराज़गी का माहौल जरूर पैदा कर दिया है.

ये भी पढ़ें: बिहार में सत्ता का ‘पावर-प्ले’: ‘सुपर सीएम’ की भूमिका में सम्राट चौधरी, क्या है विभाग बंटवारे की रणनीति?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital