पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
Jammu Kashmir CM Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने आज मुख्यमंत्री पद शपथ ली. वे इस केंद्र शासित प्रदेश के पहले सीएम बन गए, हालांकि, वह इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर के सीएम रह चुके हैं, तब जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश नहीं था.
हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव के बाद बुधवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में हुआ है. जहां उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई.
सुरेंद्र चौधरी ने उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. वहीं, उनके अलावा मंत्री सकीना इट्टू, जावेद राणा, जावेद डार, सतीश शर्मा को भी शपथ दिलाई गई है. शपथ लेने के बाद अब उमर अब्दुल्ला दोपहर 3:00 बजे एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी के साथ मीटिंग करेंगे.
इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एक चौंकाने वाली बड़ी बात यह है कि नेकॉ के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ी कांग्रेस ने नई सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है. कांग्रेस का कोई विधायक मंत्री नहीं बना है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेकॉ सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है.
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान श्रीनगर में आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, JKNC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, AAP नेता संजय सिंह, CPI नेता डी राजा सहित INDIA गठबंधन के अन्य नेता मौजूद रहे.
यह भी पढ़िए: जम्मू कश्मीर CM पद की शपथ आज, उमर बोले- मैं केंद्र शासित प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री
— भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…
झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…
India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…
PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…
देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…